प्रियंका महर की हिट लिस्ट में रंगीली पिछोड़ी हुआ शामिल,मिलियन क्लब में हुई एंट्री।

0
324

PR Films के बैनर तले रिलीज़ हुआ ‘रंगीली पिछोड़ी” गीत अब मिलियन क्लब में शामिल हो गया है।प्रियंका महर और विशाल शर्मा की आवाज ने यूट्यूब सहित सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचाया तो वहीँ वीडियो में भी कलाकारों के अभिनय ने दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।

40411-2priyanka-mehars-hit-list-includes-rangili-pichhodi-entry-in-million-club

पढ़ें यह खबर: रिमझिम बरसात में प्यार की याद दिलाता दीपा आर्य का नया गीत रिलीज, आप भी लें आनंद

सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो से प्रियंका महर का सफर आज बुलंदियों पर है और उत्तराखंड ही नहीं देश दुनिया में प्रियंका ने अपनी अलग पहचान बनाई है,एक तरफ जहाँ गायक किसी गीत को मिलियन में पहुँचने को अपनी उपलब्धि मान लेते हैं वही प्रियंका महर के गीत इस क्लब में कुछ ही दिनों में शामिल हो जाते हैं,इसी कड़ी में प्रियंका का एक और गीत रंगीली पिछोड़ी भी धमाल मचाते हुए मिलियन क्लब में शामिल हो गया है।

पढ़ें यह खबर: मैं जपलू त्वै म्यूजिक वीडियो रिलीज़,अमित सागर ने फैंस को दिया एडवांस तोहफा।

प्रदीप खुदेड़ के लिखे गीत रंगीली पिछोड़ी को प्रियंका महर और विशाल शर्मा ने आवाज दी है,विशाल शर्मा और UK Rapi Boy ने इसका म्यूजिक तैयार किया है,वहीँ Rongpaz ने इसमें रैप का तड़का लगाया है,वीडियो में नेहा भंडारी और सिड रतूड़ी ने शानदार अभिनय किया है,सैंडी गुसाईं के निर्देशन एवं कोरियोग्राफी में कलाकारों के साथ ही प्रियंका ने भी जबरदस्त ठुमके लगाए हैं।

पढ़ें यह खबर: ठेकेदारी ड्रामा वीडियो रिलीज़,दिगंबर और पिंकी के अभिनय ने जीता दर्शकों का दिल।

कुमाउनी परिधानों में पिछोड़ी एक मुख्य परिधान है और सोशल मीडिया के बढ़ते चलन को देखते हुए युवा पीढ़ी भी इसे बढ़चढ़कर अपना रही है,रील्स और वीडियो के लिए ही सही आज की युवा पीढ़ी अपनी लोकसंस्कृति को तो अपना ही रही है और प्रियंका महर के रंगीली पिछोड़ी गीत से पिछोड़ी की बिक्री में भी खूब इजाफा हुआ होगा।

देखिए ये वीडियो: 

https://youtu.be/47H9Tqam2XI

उत्तराखंड फिल्म एवं संगीत जगत की सभी ख़बरों को विस्तार से देखने के लिए हिलीवुड न्यूज़ को यूट्यूब पर सब्सक्राइब करें।