मलाइका और अर्जुन न्यूयॉर्क में मना रहें हैं छुट्टियाँ, एक दूसरे का हाथ पकड़कर कबूला रिश्ता

0
1325

अर्जुन कपूर और मलायका आजकल न्यूयॉर्क में छुट्टियां मना रहे हैं। ये दोनों अर्जुन के बर्थडे से ठीक एक दिन पहले न्यूयॉर्क गए दोनों एयरपोर्ट पे एक दूसरे का हाथ पकडे दिखाई दिए। इस ख़ास मोके पे मलाइका ने अर्जुन के लिए एक स्पेशल पोस्ट भी शेयर की। इस पोस्ट को मलाइका के रिश्ते कबूलनामे के तौर पर देखा जा रहा है। इस पोस्ट के बाद मलाइका सोशल मीडिया पर अपने वकेशन की कई तस्वीरें भी शेयर की हैं।

यह भी पढ़े : बॉलीवुड के बादशाह “शाहरुख” हुए इमोशनल, इंडस्ट्री में 27 साल पूरे होने पे बोले -‘यहां आधी जिंदगी बिता दी’

मलाइका ने अर्जुन के साथ तो, एक तस्वीर पोस्ट के साथ शेयर की। वहीं बाकी तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। एक तस्वीर में मलाइका अर्जुन का हाथ थामे नजर आ रही हैं तो वहीं बाकी तस्वीरें खाने की और योगा करती हुई हैं। इन तस्वीरों को देखकर इतना तो कहा जा सकता है कि मलाइका न्यूयॉर्क में खूब मस्ती कर रही हैं। हालांकि यह ऐसा पहला मौका नहीं है जब मलाइका अर्जुन के साथ छुट्टियां मनाने गई हों। इससे पहले दोनों मालदीव भी गए थे।

यह भी पढ़े : न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला, पहला झटका मार्टिन गप्टिल के रूप में

आपको बता दें, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा में उम्र का फासला बहुत है। मलाइका 45 की हैं तो वहीं अर्जुन 33 के। यानी कि मलाइका उम्र में अर्जुन से 12 साल बड़ी हैं।मलाइका कई बार अपने कपड़ों और अर्जुन से अफेयर को लेकर ट्रोलर्स का निशाना बन जाती हैं। हाल ही में अर्जुन ने इसी ट्रोलिंग को लेकर कहा कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता। अर्जुन कपूर ने कहा- ‘मैं ऐसे लोगों के बारे में बिल्कुल भी बात नहीं करना चाहता हूं, क्योंकि अगर मैं इनके बारे में बात करूंगा तो उन्हें महत्व दूंगा, जो मेरी जिंदगी में कोई महत्व नहीं रखते।

यह भी पढ़े : सलमान खान की ‘kick-2’ में कौन होगी फीमेल एक्ट्रेस, जैकलीन फर्नांडिस ने क्या कहा इस बारे में, आप भी देखिये