उत्तराखंड : पहाड़ी इलाकों में हुई फिर से बर्फ़बारी, मौसम ने ली करवट

0
803

Uttarakhnd Snowfall

आज तड़के उत्तराखंड के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में मौसम ने करवट बदली ली। राज्य के अधिकतर इलाकों में मौसम खराब हो गया। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और पिथौरागढ़ की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का सिलसिला सुबह से जारी है। जिस कारण निचले क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गए हैं। राजधानी देहरादून में भी आज सुबह से बादल छाए हुए हैं। शहर ठंड की चपेट में है। केदारनाथ में घने बादल छाए हुए हैं। यहां ऊपरी पहाड़ियों पर बर्फबारी हो रही है। यमुनोत्री धाम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो रही है। गंगोत्री के हर्षिल क्षेत्र में हल्की बारिश हो रही है।

Uttarakhnd Snowfall

उत्तराखंड में फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए CM के नेतृत्व में तेजी से हो रहा है कार्य, पढ़ें रिपोर्ट

चमोली जिले में भी मौसम खराब है। यहां ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। नई टिहरी और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। यहां बारिश की संभावना बनी हुई है।राजधानी दून समेत आसपास के इलाकों में आज हल्के बादल छाये रह सकते हैं। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार कुछ पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हो सकती है। अन्य स्थानों पर मौसम साफ रहेगा।

रानू मंडल की ये फोटो हुई वायरल, क्या है इसके पीछे की सच्चाई जानें

चमोली जिले में शुक्रवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। निचले क्षेत्रों में कोरी ठंड पड़ रही है ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फबारी, निचले क्षेत्रों में पड़ रही कोरी ठंड, बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी और नीती घाटी सहित अन्य जगह पर बर्फबारी हुई। हेमकुंड और नीती घाटी में तापमान माइनस तक पहुंच गया है।