बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन ने सोशल मीडिया में शुरू किया ,30 सैंकड पावर चैलेंज

0
File Photo

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन (Kriti Sanon)का सोशल मीडिया में 30 सैंकड पावर चैलेंज खूब वायरल हो रहा है। जिसे दर्शक बेहद पसंद कर रहे है।

यह भी पढ़े : अक्षय कुमार ने फिर दिखाई दरियादली, मुंबई पुलिस को दान दिए इतने करोड़ रूपए

देशभर में वर्तमान हालात बड़े नाज़ुक है।  तकरीबन 1 महीने के बाद अब धीरे धीरे बाज़ारों में रौनके वापस आती हुई दिख रही है। लेकिन  देशभर में कोरोना  का खतरा खत्म ही नहीं हो रहा है। इसके चलते क्या पता सरकार कब  फिर से सम्पूर्ण लॉक डाउन कर दे। इसके बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता । लोग दिन रात घरों के अंदर रहकर समय का गुज़ारा कर रहे है। हर तरफ से कोरोना की मार पड़ती हुई दिखाई दे रही है।

कृति सेनन
Image source Social Media

पहले कोरोना से पीड़ित मरीज़ों का आँकड़ा लगातार बढ़ रहा है,दूसरी ओर अर्थव्यवस्था धीरे-धीरे कम हो रही है। और उसके बाद लोग घरों में  रहकर अपना मानसिक सन्तुलन भी खोते हुए नज़र आ रहे है।  जी हाँ लॉक डाउन के चलते भारत में घरेलू हिंसा में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। साथ ही साथ लोगों की सेहत पर भी बुरा असर पड़ रहा है। क्योकि हमारे हिनुस्तान में आधे से ज़्यादा लोग जिम का शौक रखते है। लेकिन जिम तो कई दिनों से बंद पड़ा है।

यह भी पढ़े : जब छोटे से बच्चे ने गाया रैपर बादशाह का गाना “गेंदा फूल”

बिना कसरत किये लोग दिन -रात खाना ठूस  रहे है।  पहले तो डिनर के बाद लोग रात को सैर करने के लिए बाहर निकलते थे ,लेकिन आजकल वो भी बंद हो गया है। ऐसे में जाहिर सी बात है कि लोगों की सेहत पर बुरा पड़ सकता है। भले ही बॉलीवुड सितारे भी घरों के अंदर कैद है ,लेकिन सोशल मीडिया के ज़रिये अपने फैंस का भरपूर मनोरंजन करते हुए नज़र आ रहे है।  तरह तरह के वीडिओज़ सोशल  मीडिया में डालकर फैंस का दिल बहलाने की कोशिश कर रहे है।  यहाँ तक की घर में ही वर्कआउट कर फैंस को प्रोत्साहित भी कर रहे है।  इसी बीच अपने फैंस को मोटीवेट करने के लिए कृति सेनन ने भी कड़ा कदम उठा लिया है।

यह भी पढ़े : आमिर खान ने सोशल मीडिया में गेहूं की बोरियों के अंदर छुपाये पैसों वाली खबर को कहा झूठ

कृति सेनन ने सोशल मीडिया में एक पावर चैलेंज की शुरुआत की है जिसमे वो 30 सैंकड लगातर वर्कआउट करती हुई नज़र  है। कृति सेनन ने इंस्टा में वीडियो शेयर किया है जिसमे वो घर के अंदर ही 30 सैकंड लगातार एक जगह में रहकर दौड़ती हुई नज़र आ रही है।  दरअसल कृति सेनन ने एक चैलेंज को स्वीकार किया है जिसका नाम “30 सैंकड पावर चैलेंज है   साथ ही कृति ने वीडियो शेयर करते हुए पोस्ट भी लिखा है।

कृति ने पोस्ट करते हुए कहा कि ” इस मुश्किल वक़्त में वर्कआउट करना बहुत ज़रूरी है ,और वर्कआउट करने का सबसे आसान तरीका है दौड़ लगाना।  इस चैलेंज को में स्वीकार करती हूँ। साथ ही में अपने चार दोस्तों को  भी चैलेंज को पूरा करने के लिए नॉमिनेट करती हूँ।

 

 

 

Exit mobile version