यूं तो हर तारीख का कोई न कोई इतिहास होता है, लेकिन 10 जनवरी का इतिहास कई मायने में, विशेषतौर पर हिंदी प्रेमी लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। कारण है कि इस दिन विश्व हिंदी दिवस होता है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए 2006 में प्रति वर्ष 10 जनवरी को हिंदी दिवस मनाने की घोषणा की थी। विश्व में हिंदी का विकास करने और एक अंतरराष्ट्रीय भाषा के तौर पर इसे प्रचारित-प्रसारित करने के उद्देश्य से विश्व हिंदी सम्मेलनों की शुरुआत की गई और प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन 10 जनवरी 1975 को नागपुर में आयोजित हुआ था। इसीलिए, इस दिन को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
यह भी पढ़े : उत्तरैणी पर रिलीज हुआ इंदर आर्या का नया गीत, चंद घंटों मे हजारों बार देखा गया गीत
हिंदी एक ऐसी भाषा है, जिसके द्वारा आप अपनी बात को बड़ी ही आसानी से किसी को समझा सकते हैं। भले ही कुछ लोग आज अंग्रेजी बोलने में अपनी आन, बान और शान समझते हों, लेकिन सच तो यही है कि हमारी राष्ट्रभाषा हिंदी बेहद खूबसूरत है, जो हर एक भारतवासी को वैश्विक स्तर पर मान-सम्मान दिलाती है। हिंदी भाषा और हिंदी साहित्य को पूरे भारतवर्ष में फैलाने के उद्देश्य से हर साल हिंदी दिवस को एक त्यौहार के रूप में मनाया जाता है। केंद्र सरकार की तरफ से भी हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी साहित्य से जुड़े साहित्यकारों को विभिन्न प्रकार के पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।
यह भी पढ़े : जोशीमठ मे दहशत का माहौल, घरों मे आ रही दरारें, हर जगह से निकल रहा पानी
वैश्विक स्तर पर सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं में पहले नंबर पर अंग्रेजी, दूसरे नंबर पर चीनी भाषा मंदारिन और तीसरे नंबर पर हिंदी है। दुनियाभर में हिंदी बोलने वाले लोगों की संख्या की बात की जाए, तो 80 करोड़ से भी ज्यादा लोग अब हिंदी बोलते हैं। इंटरनेट पर भी हिंदी का चलन दिनों-दिन तेजी से बढ़ रहा है और दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल द्वारा जहां कुछ साल पहले तक अंग्रेजी कंटेंट को ही महत्व दिया जाता था वहीं अब गूगल द्वारा भारत में हिंदी के साथ कुछ क्षेत्रीय भाषाओं को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। तकनीकी रूप से हिंदी को और ज्यादा उन्नत, समृद्ध और आसान बनाने के लिए अब कई सॉफ्टवेयर भी हिंदी के लिए बन रहे हैं। हिंदी इस समय देश की सबसे तेजी से बढ़ती भाषा है l
हिलीवुड न्यूज़ की ताजातरीन जानकारियों के लिए जुड़े रहिए साथ ही वीडियो रिव्यु एवं अन्य जानकारी यूट्यूब पर भी देखिए l