बॉलीवुड के रैपर बादशाह (Badshah) ने अपने सोशल अकाउंट इंस्टाग्राम में एक छोटे से बच्चे का वीडियो शेयर किया है। जिसमे वो छोटा सा बच्चा बादशाह का “गेंदा फूल”(Genda Phool)गीत गुनगुना रहा है।
दुनियाभर में सोशल मीडिया की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। भारत जैसे देश में भी लोग सोशल मीडिया के दीवाने हो रहे है। भारत के दूर दराज गांव से लेकर शहरों तक हर कोई सोशल मिडिया में सक्रिय नज़र आ रहा है। फेसबुक ,इंस्टाग्राम, यूट्यूब और टिक टॉक सोशल मीडिया के सबसे लोकप्रिय साधन है। सोशल मीडिया में आये दिन कुछ ना कुछ ज़रूर ट्रेंड करता है।

सोशल मीडिया ने रातों रात कई लोगों की किस्मत ही बदल दी है। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड जगत सोशल मीडिया में चौबीसों घंटे उपलब्ध रहता है। देशभर में तक़रीबन 1 महीने के लॉक डाउन के दौरान सोशल मीडिया ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया है। वाकई इस डिजिटल दुनिया ने इंसान की ज़िन्दगी को बेहद आसान कर दिया है। सोशल मीडिया के ज़रिये हमे पल पल की खबरों के बारे में पता चलता है ,ना सिर्फ देश बल्कि दुनिया के कोने -कोने में क्या चल रहा है। सोशल मीडिया के ज़रिये हमे पता चल ही जाता है।
यह भी पढ़े : बेहद 2 टीवी सीरियल के ऐक्टर शिविन नारंग हुए घायल, अस्पताल में कराया भर्ती
यहाँ तक कि बॉलीवुड सितारों की ज़िन्दगी में भी क्या कुछ चल रहा है ?सोशल मीडिया के ज़रिये हम तक सारी खबरें पहुंच जाती है। खासकर देशभर में लॉक डाउन के चलते सबसे मुश्किल काम है कि सारा दिन घर में बैठे -बैठ समय कैसे गुज़ारा जाए ? सोशल मीडिया ने हमारी इस चिंता को भी हल कर दिया है। लॉक डाउन में आम लोगों से लेकर बॉलीवुड जगत सोशल मीडिया के सहारे की ज़िन्दगी को गुज़ार रहा है। इन दिनों बॉलीवुड की कई हस्तियां सोशल मीडिया में काफी सक्रिय नज़र आ रही है। उनमे से एक नाम है , बॉलीवुड के मशहूर रैपर बादशह का। इन दिनों बादशाह इंस्टाग्राम और टिक टॉक में धूम मचा रहे है। हाल ही में बादशाह ने अपने बालों को मुंडवाकर टिक टॉक में वीडियोस बनाते हुए नज़र आ रहे है। फैंस को उनका ये गंजापन बेहद पसंद आ रहा है।
यह भी पढ़े : आखिर क्यों लॉक डाउन में रैपर बादशाह ने मुंडवाए बाल ?
इसके बाद हाल ही में रैपर बादशाह ने अपने इंस्टा में एक छोटे से बच्चे का वीडियोस शेयर किया है। जिसमे छोटा सा बच्चा बादशाह का गीत “गेंदा फूल ” गुनगुना रहा है। छोटे से बच्चे की आवाज़ लोगों को बेहद पसंद आ रही है। यहाँ तक कि उर्वशी रौतेला और सोनाक्षी सिन्हा को भी छोटे से बच्चे के आवाज़ बड़ी पसंद आई है।
यह भी पढ़े : लॉक डाउन में शाहरुख़ खान एक्टिंग छोड़ बने गायक
आपको बता दे कि बादशाह का हाल ही में रिलीज़ हुआ नया गाना गेंदा फूल टिक टॉक में जमकर वायरल हो रहा है। इसके अलावा यूट्यूब में इस गीत नको मात्र 1 महीने में 250 मिलियन से भी ज़्यादा लोग देख चुके है।