मौसम : पहाड़ से मैदान तक लगातार गिर रहा तापमान, ऊधमसिंह नगर में शीतलहर का येलो अलर्ट

0

मौसम के बदले मिजाज के चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को मैदानी क्षेत्रों में सबसे कम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस पंतनगर में दर्ज किया गया। इसके अलावा कुमाऊं क्षेत्र के मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी दून में दिन का तापमान जहां 28.4 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं रात में न्यूनतम तापमान सात डिग्री पर पहुंच गया।

यह भी पढ़े : किशन महिपाल और अनुराधा निराला की मनमोहक आवाज में रिलीज हुआ नया गीत

जबकि एक दिन पूर्व न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक आने वाले दिनों में मैदान से पहाड़ तक शीतलहर की संभावना है। उधर, पाला पड़ने से खेती को भी नुकसान हो सकता है।

हिलीवुड जगत स जुड़ी अन्य खबरों के लिए बने रहे हमारे यूट्यूब चैनल के साथ 

Exit mobile version