उत्तराखंड: फिर से शुरू हुईं मैदानी इलाको में बारिश, तापमान में आई गिरावट

0

uttarakhnd weather

उत्तराखंड: फिर से शुरू हुईं मैदानी इलाको में बारिश, तापमान में आई गिरावट

आज राजधानी देहरादून में सुबह की शुरुआत बादलों के साथ हुई। हालांकि बाद में धूप खिल आने से लोगों से ठंड से कुछ राहत दूनवासियों को ज़रूर मिली। लेकिन दोपहर बाद दून में मौसम बदल गया। बादल छा गए और बूंदाबांदी होने लगी। दोपहर तीन बजे बाद दून में झमाझम बारिश शुरू हो गई। जिससे तापमान में काफी गिरावट आ गई।

क्या मधुरिमा तुली को सच में बिग बॉस हाउस से बाहर कर देंगे सलमान खान

वहीं पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में शनिवार की सुबह भी बर्फबारी जारी है। बर्फबारी से थल-मुनस्यारी मोटर मार्ग एक बार फिर बंद हो गया है। कुमाऊं की बात करें तो रुद्रपुर, अल्मोड़ा, भीमताल और नैनीताल में बादल छाए रहे। नैनीताल में सुबह कोहरा भी छाया रहा। रामनगर और पहाड़पानी में धूप खिली है। मुनस्यारी, रीठा साहिब, लोहाघाट और मुक्तेश्वर में रुक-रुक कर बारिश जारी है। वहीं दोपहर बाद पिथौरागढ़ में भी ओलावृष्टि हुई। यहां तापमान में काफी गिरावट आई है।यहां 20 से अधिक गांव अभी भी बर्फ से ढके हैं। क्षेत्र में कई सड़कें बंद हैं। जिससे ग्रामीणों को खाने-पीने के सामान लाने में दिक्कत हो रही है और मरीज अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे हैं। शनिवार को दिनभर बारिश के कारण पिडंर घाटी में शीत लहर का प्रकोप जारी रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हिमपात होने से लागों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश से थराली तहसील में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है।

uttarakhnd weather

गढ़वाली सांग रेशमा छोरी पार्ट-२ को मिल रहा है, दर्शको से अच्छा रिस्पांस, आप भी जानिए कुछ ख़ास बातें

गढ़वाल मंडल के चमोली जिले में मौसम खराब है। यहां दो दिनों से बारिश और बर्फबारी जारी है। हाड़ कंपाने वाली ठंड से लोगों का जीना मुहाल हो रखा है। यहां शनिवार को सुबह दस बजे करीब पंद्रह मिनट तक ओलावृष्टि हुई। रुद्रप्रयाग में घने बादल छाए हुए हैं। दोपहर बाद जोशीमठ, गोपेश्वर, पीपलकोटी, घाट और पोखरी में ओलावृष्टि हुई है। श्रीनगर और खिर्सू में दोपहर बाद तेज बारिश हुई और यहां कड़ाके की सर्दी पड़ रही है।

Exit mobile version