पदम् गुसाईं ने अपने नए गीत को देश के अमर जवानों को किया समर्पित -सुने आप भी

0

बीते 14 फ़रवरी को कश्मीर को पुलवामा में हमारे देश के CRPF जवानों पर आतंकवादियों द्वारा कायराना हमला हुआ था जिसमे देश के 40 जवानों की शहादत हुई थी। जिसके बाद पूरे देश में गम और आक्रोश का माहौल रहा देश के विभिन्न हिस्सो से वीर सपूतों को अपने अपने माध्यम से देश ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद कई गायकों ने अपने गीतों के माध्यम से उन्हें नमन किया। उत्तराखण्डी अभिनेता एवं गायक पदम् गुसाईं ने भी अपने नए गीत अमर जवानों को शहीदों के नाम किया।

भारत माँ के अमर जवानों को समर्पित गीत NP FILMS के यूट्यूब चैनल पर उत्तराखण्डी अभिनेता एवं गायक पदम गुसाईं एवं रवि गुसाईं की आवाज में रिलीज़ हुआ है। गीत के बोल पदम् गुसाईं ने ही लिखें हैं,गीत के माध्यम से देश के वीर जवानों को शत शत नमन किया गया है, इससे कुछ दिन पहले ही पदम् गुसाईं का यनि प्यारी जलमभूमि पावन देवप्रयाग गीत भी आया था जिसे दर्शकों ने काफी सराहा है।

सलाम वीर सपूतों गढ़वाली गीत के माध्यम से पुलवामा हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि

देश रक्षा की खातिर सीमा पर तैनात फौजी जवानों के साहस उनकी वीरता का वर्णन गीतकार ने बहुत ही मन से किया है। पदम् गुसाई के साथ रवि गुसाईं ने भी स्वर दिए हैं। रणबाकुरों के बार्डर पर रात दिन तैनात होने का भी जिक्र किया है मौसम समय की कोई परवाह किये बिना कैसे एक सैनिक अपना फर्ज अदा किया है।उत्तराखण्ड तो वीर सपूतों की ही भूमि ही है यहाँ के वीरों ने सदैव आगे बढ़ना सीखा है आखिरी सांस तक लड़ते रहे हैं हमेशा सीने पर गोली खाई है पर कभी पीठ नहीं दिखाई। जवान सदैव अपनी माँ से भी ज्यादा अपनी मातृभूमि से प्रेम किया है मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर जाते हैं और सदैव अमर रह जाते हैं।

यनि प्यारी जलमभूमि -पावन देवप्रयाग च.. गढ़वाली चित्रगीत का नई टिहरी में लोकार्पण

सामंत पंवार एवं सुमित गुसाईं ने संयुक्त रूप से इस देशभक्ति गीत में संगीत दिया है।गीत का ऑडियो रिलीज़ किया गया है और मोशन पोस्टर बना कर नागेंद्र प्रसाद ने बहुत शानदार संपादन किया है।

RAVI GUSAI

जरूर देखिए देशभक्ति से पूर्ण ये गीत और याद कीजिए सदैव उन शहीदों को जो हमारी रक्षा की खातिर देश के लिए कुर्बान हो गए
Hillywood News
RAKESH Dhirwan

Exit mobile version