दुखद : बर्फीले तूफान की चपेट में आए 56 राष्ट्रीय राइफल्स सेना के तीन जवान शहीद

0
140
दुखद : बर्फीले तूफान की चपेट में आए  56 राष्ट्रीय राइफल्स सेना के तीन जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के माछिल इलाके में ड्यूटी के दौरान सेना के तीन जवान बर्फीले तूफान की चपेट में आ गए। तीनों जवान के शहीद होने की खबर है। सेना के तीनों जवान 56 राष्ट्रीय राइफल्स के थे। तीनों जवानों के शवों को निकाल लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े  : दुखद : चमोली देवाल के पास कैल नदी में डूबने से 4 किशोरों की असमय मृत्यु ।

आपको बता दें की, 12 जावा का एक लिंक पेट्रोल है जो नियंत्रण रेखा से एक या 2 किमी पहले पहुंचकर आगे की ओर जा रहा था। शुक्रवार सुबह 2:30 बजे हिमस्खलन हुआ और सेना की टुकड़ी हिमस्खलन की चपेट में आ गई। एक जवान की मौत हाइपोथर्मिया से हो गई और अन्य दो जवानों को हिमस्खलन के चलते अपनी जान गंवानी पड़ी।

यह भी पढ़े  : चमोली में हुआ बड़ा हादसा, 700 मीटर गहरी खाई की भेंट चढ़ा वाहन

खराब मौसम में बर्फीली ऊंचाइयों पर ड्यूटी के दौरान शहीद जवानों की पहचान सौविक हाजरा, मुकेश कुमार और गायकवाड़ मनोज लवक्ष्मण राव के रूप में हुई है। हादसे के बाद सेना के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जवानों के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

उत्तराखंड फिल्म एवं संगीत जगत की सभी ख़बरों को विस्तार से देखने के लिए हिलीवुड न्यूज़ को यूट्यूब पर सब्सक्राइब करें।