होली पर पैक रहने वाला है ये शहर, एडवांस में चल रही बुकिंग

0
119

होली की रौनक उत्तराखंड के टूरिस्ट प्लेसों में भी धूम मचाने वाली है। गुलाल की महक और रंगों की बौछार से पर्यटन स्थल और भी आकर्षक होने वाले हैं। होली के त्योहार के साथ ही उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की भीड़ बढ़ने लगी है। नैनीताल, मसूरी, ऋषिकेश और अन्य आकर्षक स्थलों पर सैलानियों की आमद बढ़ने से रौनक बढ़ गई है। वहीं नैनीताल में होली के साथ लंबे वीकेंड पर सैलानियों की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। शहर के प्रमुख होटल पहले से ही एडवांस में बुक हो चुके हैं। बता दें,  पिछले एक दशक से होली पर्व पर सैलानियों की भीड़ उमड़ने का प्रचलन जारी है, जो इस बार भी बड़े पैमाने पर रहने की संभावना है।

 

 

Read this also: इलाहबादिया और मखीजा ने महिला आयोग से मांगी माफी, कहा- ‘यह पहली और आखिरी बार’

 

दरअसल होली के रंग उड़ने शुरू हो चुके हैं। गुलाल की महक उत्तराखंड के टूरिस्ट प्लेसों को और भी ज्यादा महकाने वाली है। बता दें, नैनीताल के कई होटलों में होली से पहले एडवांस बुकिंग की भरमार हो गई है। नगर के लगभग सभी अत्याधुनिक होटलों में 70 प्रतिशत से अधिक कमरे पहले से ही बुक हो चुके हैं। मध्यम स्तर के होटलों में भी कई होटल एडवांस में बुक हो गए हैं। अगले सप्ताह तक नगर के अधिकांश होटल पूरी तरह से बुक होने की संभावना है। एडवांस बुकिंग के कारण वॉक-इन गेस्ट्स को कमरा ढूंढने में परेशानी हो सकती है। पर्यटन कारोबारी एडवांस बुकिंग से बेहद उत्साहित हैं और सैलानियों के लिए होली की तैयारियों में जुट गए हैं।

 

Read this also:दुखद: रुद्रप्रयाग जिले में स्कूटी हादसा, तीन युवकों की मौत

 

नैनीताल में सैलानियों की आमद बढ़ने से रौनक बढ़ गई है। शुक्रवार और शनिवार को स्नोव्यू, चिड़ियाघर, और अन्य आकर्षक स्थलों पर सैलानियों की भीड़ उमड़ी। नौकविहार करने वाले सैलानी भी बड़ी संख्या में नजर आए। वहीं होली पर सैलानियों के भारी संख्या में उमड़ने की उम्मीद है, जिसके लिए प्रशासन को ट्रैफिक व्यवस्था के लिए तैयार रहना होगा।