लॉक डाउन के चलते भारत में टिक टॉक के हुए सबसे ज़्यादा दीवाने

0
File Photo

दुनियाभर में लॉक डाउन के चलते टिक टॉक (Tik Tok) को सबसे ज़्यादा बार डाउनलोड किया गया है। लॉक डाउन में टिक टॉक की लोकप्रियता के मामले में भारत पहले स्थान में है।

दुनियाभर में कोरोना अपना तांडव दिखा रहा है। कोरोना से बचने के लिए लोगो को घरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। भारत में भी लॉक डाउन के चलते तकरीबन 1 महीने से लोग घरों के अंदर ही कैद है। हालाँकि अब धीरे -धीरे देशभर में लॉक डाउन खुल रहा है। लेकिन लॉक डाउन में ज़्यादातर लोग मोबाइल फ़ोन के साथ चिपके हुए नज़र आ रहे है। लॉक डाउन में टिक टॉक ने पूरी दुनिया को अपना दीवाना बना लिया है। लोगों ने जमकर टिक टॉक में वीडियो बनाने शुरू कर दिए है। खबरों की माने तो दुनियभर में 2 अरब से भी ज़्यादा लोगों ने टिक टॉक को डाउनलोड किया है। इसी के साथ भारत एक मात्र ऐसा देश बन गया है जहाँ सबसे ज़्यादा टिक टॉक को डाउनलोड किया गया है। बच्चों से लेकर, बूढ़े जवान हर कोई टिक टॉक में वीडियो बनाकर समय का गुज़ारा कर रहा है।

The most crazy people in India due to the lock down of tick talk
Image Source : Social Media

यह भी पढ़े : उर्वशी रौतेला का अब ये विडियो हुवा वायरल, लॉकडाउन में कर रही हैं लोगों की बोरियत दूर

सेंसर टावर की एक रिपोर्ट के मुताबिक लॉक डाउन के दौरान टिक टॉक प्ले स्टोर से 1 .5 बिलियन बार इंस्टाल किया गया है ,वही ऐप स्टोर सै 495 .2 मिलियन से भी ज़्यादा बार डाउनलोड किया गया है। आपको बता दे कि भारत में 600 मिलियन से भी ज़्यादा बार टिक टॉक को डाउनलोड किया गया है। यानि कि लॉक डाउन में टिक टॉक का सबसे ज़्यादा इस्तेमाल भारत ने किया है। भारत में टिक टॉक की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती हुई नज़र आ रही है। भारत में गावों से लेकर शहरों तक सिर्फ टिक टॉक के ही चर्चे है। यहाँ तक कि लोगों ने टिक टॉक के ज़रिये कोरोना का भी खूब मज़ाक उडाया है।

यह भी पढ़े : #LadengeCoronaSe :  उत्तराखंड के प्रभुदयाल के गीत को अमिताभ सहित 50 बड़ी हस्तियों ने दी आवाज़

टिक टॉक की लोकप्रियता के मामले भारत पहले स्थान में है। चीन दूसरे और अमेरिका तीसरे स्थान में है।

Exit mobile version