Salman Khan के सपोर्ट में Sunil Grover ने ट्वीट किया, ट्रोलर्स ने लगाई क्लास

0
1109
Salman Khan के सपोर्ट में Sunil Grover ने ट्वीट किया, ट्रोलर्स ने लगाई क्लास
file photo

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन के बाद सलमान ख़ान (Salman Khan) लगातार सुशांत के फैंस के निशाने पर हैं। मरने से पहले सुशांत की मानसिक अवस्था का जिम्मेदार कहीं ना कहीं सलमान को भी माना जा रहा है इंडस्ट्री में होने वाली इस राजनीति का मुद्दा इंडस्ट्री के लोगों ने भी उठाया, जिसके बाद से लोग सलमान के बॉयकॉट को लेकर सोशल मीडिया में अभियान चला रहे है। इस माहौल में अब जो भी सलमान को सपोर्ट कर रहा है, वो भी ट्रोल किया जा रहा है। हाल ही में सुनील ग्रोवर(Sunil Grover) ने सलमान के लिए कुछ ऐसा लिखा जिसके बाद ट्रोलर्स ने सुनील की भी क्लास ले ली।

Salman Khan के सपोर्ट में Sunil Grover ने ट्वीट किया, ट्रोलर्स ने लगाई क्लास
file photo

यह भी पढ़े: Sushant Singh Rajput के फैंस ने बॉलीवुड के तीनों खान्स को किया Boycott

दरअसल रविवार को सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) ने ट्विटर पर लिखा- मैं सलमान(Salman Khan) सर को प्यार करता हूं और इनकी इज़्ज़त करता हूं। बस फिर क्या था ट्रोलर्स ने सुनील के इस ट्वीट पर जमकर उनकी निंदा की साथ ही सुनील को चापलूस कह दिया। हालांकि कुछ लोगों ने सुनील का पक्ष भी लिया। एक्टर और फ़िल्ममेकर निखिल द्विवेदी ने ट्रोल्स को जवाब दिये। एक ट्रोलर ने ट्वीट में लिखा कि सुनील के पास इसके अलावा विकल्प ही क्या है। इस पर निखिल ने जवाब देते हुए लिखा- बहुत सारे विकल्प हैं। सलमान ख़ान ने उन्हें नहीं बनाया। टीवी के सबसे अधिक कमाने वाले कलाकारों में से एक वो ख़ुद बने हैं। उन्हें सलमान की फ़िल्म करने से घर-घर में पहचान नहीं मिली। सलमान के दोस्त वो अब हैं। दोस्त, अपने दोस्तों के लिए तब खड़े होते हैं, जब देखते हैं कि बातों में कोई सच्चाई नहीं है।

यह भी पढ़े: Sushant Singh Rajput के फ्लैट पार्टनर Siddharth Pithani से पुलिस ने की पूछताछ

निखिल ने एक और ट्रोल के जवाब में लिखा- सोनू (सोनू निगम) अभी भी सबसे सफल गायकों में से एक हैं। यह अरिजीत सिंह हैं, जिनके बारे में कहा जाता है कि सलमान उन्हें पसंद नहीं करते। तो क्या हुआ? सलमान अरिजीत को बर्बाद नहीं कर पाए। सोनू, उदित, शानू और अभिजीत समय बदलने की वजह से बाहर हुए। लोगों की पसंद बदल गयी। वो आज भी महान माने जाते हैं। लेकिन दर्शक बदल जाते हैं।

यह भी पढ़े: Sonu Nigam ने Bhushan Kumar को दी धमकी, वीडियो हो रहा वायरल

सुनील ग्रोवर ने सलमान ख़ान के साथ फिल्म भारत में काम किया था, जबकि टेलीविज़न पर सुनील ने अपना करियर 1995 में दूरदर्शन के शो ‘फुल टेंशन’ से शुरू किया था।