नंदा हिल्स (NANDA HILLS ) के बैनर से रिलीज हुए गीत छुमा छुम (Chhuma chhum) दर्शकों की पसंद बना, इस गीत में अमन रावत ने अपनी आवाज दी है, जिसे यूट्यूब पर कई व्यूज मिल चुके हैं। बता दें, नंदा हिल्स के बैनर से रिलीज हुआ यह गीत अपनी अनोखी धुन और अमन रावत की आवाज के कारण दर्शकों का दिल जीत रहा है।
यह भी पढ़े: पहाड़ी गीतों का बढ़ रहा स्तर ,बाँद मेरी म्यूजिक वीडियो हुआ रिलीज़।
अमन रावत, जिन्होंने पहले भी कई सुपरहिट गीत दिए हैं, ने अपना नया गीत “छुमा छुम” रिलीज कर दिया है। इस गीत को रिलीज होते ही दर्शकों ने बहुत पसंद किया है और यह गीत यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। अब तक इस गीत को हजारों से ज्यादा बार देखा गया है और इसके व्यूज मिनटों में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोत्तरी कर रहे हैं। गीत की लोकप्रियता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि यह गीत दर्शकों के बीच इतनी तेजी से प्रसिद्ध हो रहा है। इस गीत के बोल देवेंद्र सिंह रावत ने लिखे हैं और अमन रावत की मधुर आवाज में गाया गया है।
यह भी पढ़ें: ‘Ularya Jikudi’ गीत ने दर्शकों के दिलों पर किया कब्जा, आपने सुना क्या ?
वहीं “छुमा छुम” गाने को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है, और इसका एक बड़ा कारण है शाक्षी नेगी और धर्मेंद्र रावत की अद्भुत केमेस्ट्री। वीडियो में धर्मेंद्र रावत थोड़े रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं, जबकि शाक्षी नेगी साड़ी में काफी खूबसूरत लग रही हैं। वीडियो में धर्मेंद्र रावत शाक्षी नेगी की पायल के साथ उनकी खूबसूरती पर फिदा हुए पड़े हैं, जो दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है। यह जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर साथ आई है, लेकिन उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित कर दिया है।
यह भी पढ़ें: अनीता आर पंवार का ये गीत सभी पहाड़नों को डेडिकेट,आप भी देखिए।
साथ ही बता दें, निक बी द्वारा संगीतबद्ध किया गया अमन का नया गीत एक रोमांटिक अंदाज में प्रस्तुत किया गया है, जिसने गीत को एक अलग ही आयाम दिया है। अमन की आवाज में गाया गया यह गीत नंदा हिल्स के बैनर तले रिलीज हुआ है और दर्शकों से जमकर प्यार मिल रहा है। अमन ने पहले भी इंडस्ट्री को कई हिट गाने दिए हैं, जिन पर लाखों की संख्या में व्यूज हैं। उनकी आवाज का जादू एक बार फिर से दर्शकों के दिलों पर छाया हुआ है। निक बी का संगीत और अमन की आवाज का संगम एक रोमांटिक गीत का जन्म दिया है, जो दर्शकों के दिलों में बस गया है। अगर आप अभी तक इस गीत को नहीं सुने हैं, तो जरूर सुनें और अमन रावत की मधुर आवाज का आनंद लें!
यहाँ सुने –