ऋषि कपूर के निधन पर देश के बड़े नेताओं ने दिया शोक सन्देश

0
ऋषि कपूर Shadow of Rishi Kapoor's death in politics too
File Photo

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर की मौत की खबर राजनीति में भी आग की तरह फ़ैल रही है। बड़े बड़े दिग्गज राजनेताओं ने उन्हें भावनापूर्ण श्रदांजलि दी है।

एक तरफ बॉलीवुड के शानदार अभिनेता इरफ़ान खान की मौत की खबर ने समूचे बॉलीवुड जगत को हिला कर रख दिया है। दूसरे तरफ आज ऋषि कपूर की मृत्यु की खबर ने भी सबको झंझोर के रख दिया है। बीते हुए कल रात को ऋषि कपूर को सांस लेने में तकलीफ आई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. इस दौरान अस्पताल में ऋषि की पत्नी नीतू सिंह, भाई रणधीर कपूर समेत परिवार के अन्य लोग मौजूद थे। लेकिन आज ऋषि कपूर ने अस्पताल में ही अपना दम तोड़ दिया है। उनकी मृत्यु की खबर सुनकर एक बार फिर से बॉलीवुड जगत में मातम का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़े : ऋषि कपूर का मुंबई के अस्पताल में निधन, कैंसर की बीमारी से थे पीड़ित

ऋषि कपूर की मृत्यु की ख़बर ने बड़े बड़े दिग्गज राजनेताओं को भी हिला के रख दिया है। राहुल गांधी ने ऋषि कपूर के निधन पर ट्वीट में लिखा, ‘भारतीय सिनेमा के लिए खौफनाक हफ्ता, एक और लेजेंड एक्टर ऋषि कपूर का निधन. शानदार एक्टर, सभी पीढ़ियों में जबरदस्त फैन फॉलोइंग, उनकी बहुत याद आएगी. दुख के इस समय में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और फैन्स के साथ है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया कि” जाने माने फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर के निधन से दुखी हूं। उन्होंने अपने अनमोल अंदाज और अदाकारी से अपने प्रशंसकों के दिलों में खास जगह बनाई। दुख की इस घड़ी में मेरे विचार, उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।ओम शांति।

यह भी पढ़े : इरफ़ान खान के निधन की खबर सुन कर राजनेताओं की आँखों में भी छलका दर्द

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर शोकर जताया। उन्होंने कहा कि अभिनेता ऋषि कपूर के आकस्मिक निधन से गहरा दुख हुआ।उन्होंने अपने पूरे करियर में भारतीयों की कई पीढ़ियों का मनोरंजन किया।कितना भयानक नुकसान हुआ..शोकग्रस्त परिवार के प्रति मेरी संवेदना।भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

आपको बता दे कि ऋषि कपूर ने 67 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया है।

Exit mobile version