बिशन सिंह बेदी की मौत से टूटा सलमान खान का दिल, लिखा खास मैसेज

0
136

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिन गेंदबाज रहे बिशन सिंह बेदी का सोमवार को निधन हो गया है। एक्टर अंगद बेदी के पिता की मौत की खबर सामने आने के बाद हर कोई शोक में डूबा हुआ है।  क्रिकेट जगत से लेकर फिल्मी दुनिया तक की बड़ी-बड़ी हस्तियों को भारतीय टीम के पूर्व कप्तान के निधन से गहरा सदमा लगा है। तमाम सितारे बिशन सिंह बेदी के निधन पर शोक व्यक्त करने के साथ ही उनके बेटे और अभिनेता अंगद सिंह बेदी को ढांढस बंधा रहे हैं और अब हाल ही में सलमान खान ने सोशल मीडिया पर दिग्गज क्रिकेटर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Read this: खाटू श्याम के रंग में रंगे Maddy Puneet, देखकर फैंस खुश

अपनी फिरकी में बैट्समैन को उलझाने वाले दिग्गज क्रिकेटर और अभिनेता अंगद सिंह बेदी के पिता बिशन सिंह बेदी का बीते दिन निधन हो गया है। बता दें, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने 77 साल की उम्र में अंतिम सांस ली, जिसकी जानकारी उनके बेटे अंगद सिंह बेदी ने दी। क्रिकेट की दुनिया में अपनी छाप छोड़ने वाले बिशन सिंह बेदी के निधन से सभी गहरे सदमे में हैं। तमाम सितारों के शोक व्यक्त करने के बाद अब अंगद बेदी संग ‘टाइगर जिंदा है’ में साथ काम करने वाले सलमान खान ने बिशन सिंह बेदी के निधन पर दुःख जताते हुए अभिनेता के लिए एक खास मैसेज लिखा।

इस ट्वीट में भाईजान ने लिखा है- ”मेरे प्रिया भाई अंगद, आपके पिता के निधन की खबर सुनकर काफी दुख पहुंचा है। वो क्या शानदार बॉलर और इंसान थे। हम सब एक फैमिली की तरह उनका सम्मान और प्यार करते थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। अब आप बेदी परिवार के मुखिया हैं, भगवान सिर देख कर ही सरदारी देता है। आपके पिताजी एक महान व्यक्ति थे भाई।”