संसार इतना बड़ा है लेकिन कम ही लोग दिल में बसते हैं,वहीँ दिल में जगह बना पाते हैं जो या तो अपने ख़ास होते हैं या उनसे कुछ लगाव होता है,लेकिन जब प्रेम होता है तो इंसान मन मस्तिष्क में बैठ जाता है,अगर वहीँ बात हो रंग रूप की तो मन में तो बसना बनता है,ऐसा ही एक खूबसूरत गीत रूपा मेरा मन बसीगे यूट्यूब पर दर्शकों की प्रसंशा पा रहा है।
सारंग फिल्मस ने देर शाम धर्मेंद्र नेगी बबलू और उत्तराखंड की लोकप्रिय गायिका अनिशा रांगड़ की आवाज में रूपा मेरा मन बसीगे गीत रिलीज़ किया,पहली बार इस जोड़ी ने किसी गीत में आवाज दी है,जिससे इनके प्रसंशक काफी खुश नजर आए,इस गीत को रतन सत्यार्थी ने लिखा है और इसे संगीत अमित वी कपूर ने दिया है।
यह भी पढ़ें : राज टाइगर ने मचाई उत्तराखंड संगीत जगत में हलचल। इन दिनों लाली बौ गीत भी चर्चाओं में !
रूपा को ऑडियो फॉर्मेट में रिलीज किया गया है,गीत में दोनों गायक एवं गायिका अपने गीत का भरपूर आनंद लिखे,कैमरा एवं संपादन गुरु(हार्दिक फिल्म्स पोस्ट प्रोडक्शन) द्वारा किया गया है,गीत की शानदार रचना के बाद स्वर एवं संगीत भी शानदार मिला है,गीत एक प्रेमी युगल की कहानी दर्शाता है जिसमें रूपा के रूप की चर्चा हो रही है तो वहीँ रूपा भी इसका जवाब देती है,’मैं तेरी फ्योंली तू मेरु भोंर’गीत के बोल इसे और भी आकर्षक बनाते हैं।
यह भी पढ़ें : अभिनय के साथ ही दुर्गा सागर गायन में भी कमा रही अब नाम, नया गीत हुआ रिलीज़ !
धर्मेद्र नेगी(बबलू) उत्तराखंड फिल्म एवं संगीत से काफी समय से जुड़े हैं और कई वीडियो में अभिनय,कोरियोग्राफी करने के बाद गायन से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं,वहीँ अनिशा रांगड़ इन दिनों उत्तराखंडी संगीत में अपना परचम लहरा रही हैं और हर दिन नए गीतों से दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो रही हैं।
यह भी पढ़ें : संजू सिलोड़ी संग पूजा भंडारी ने लगाए कुमाउनी गीत में जबरदस्त ठुमके।
सुनिए आप भी रूपा मेरा मन बसीगे गीत और प्रसंशा कीजिए किसी रूपा के रूप की।