रुद्रप्रयाग : विक्रम कप्रवाण ने गाया जैय भोले भक्ति गीत !डीजे की धुन पर नाचेंगे शिव भक्त !

1
1071

रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध गायक विनोद कप्रवाण जिन्होंने उत्तराखंडी संगीत को कई बेहतरीन गीत दिए हैं,माधो सिंह भंडारी गीत नाटिका में कई गीत गा चुके हैं,ये एक ऐतिहासिक गीतमाला है जिसमें वीर भड़ माधो सिंह भंडारी की जीवन कथा का वर्णन है,विक्रम कप्रवाण का तू होली अंजू गीत काफी सुपरहिट हुआ था। 

Rudraprayag: vikram-kapravan-sings-jai-bhole-devotional-song-shiva-devotees-will-dance-to-the-tune-of-dj

विक्रम कप्रवाण ने जैय भोले भगवान् शिव की स्तुति करता एक डीजे गीत गाया है,नीलकंठ महादेव की स्तुति करता ये गीत काफी शानदार बनाया गया है,इस गीत में विक्रम कप्रवाण के साथ कुलदीप कप्रवाण ने आवाज दी है व इसे संगीत से वी केश ने सजाया है,विक्रम कप्रवाण ने इस गीत का आभार गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी को दिया है।

यह भी पढ़ें: सुपरहिट गीत नथुली का वीडियो हुआ रिलीज़ ! दर्शकों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया वीडियो !

कैलाशपति भगवान् शिव का स्वरुप सभी देवों से निराला है,इसीलिए देवों के देव महादेव कहलाते हैं,अंग में बाघ की छाला,गले में सर्पों की माला,हाथ में त्रिशूल डमरू,और माथे पे चंद्र ऐसा स्वरुप भोलेनाथ का ही हो सकता है,सांसारिक बंधनों से मुक्ति दिलाने वाले भोले शंकर का वास कण कण में है,मानव ही नहीं देवों की विपदा का हरण त्रिलोकीनाथ करते हैं,देवों की रक्षा हेतु शंकर भगवान् ने विष का प्याला पी लिया और नीलकंठ महादेव की संज्ञा मिली।

यह भी पढ़ें: युवा दिलों की धड़कन गजेंद्र राणा के गीत में दिखी हिमाचल की सपना व शैलेन्द्र !खूब जमी जोड़ी !

विनोद कप्रवाण ने कई गढ़वाली गीतों के साथ ही फिल्मों में भी आवाज दी है,भुली ए भुली गढ़वाली फिल्म में विनोद कप्रवाण ने गीत गाए हैं,गायन के साथ ही गायक विक्रम लेखनी के भी धनी हैं और अपनी लेखनी से संगीत जगत में अपनी एक अलग पहचान रखते हैं।विक्रम कप्रवाण की एल्बम नैफा पार काफी सुपरहिट रही और इस एल्बम के सभी गीतों को दर्शकों ने खूब पसंद किया।

यह भी पढ़ें: सिनेमाघरों में रिलीज़ को तैयार है गढ़वाली फीचर फिल्म मेरु गौं ! अनलॉक का है इन्तजार !

गायक विक्रम कप्रवाण के गीतों में लोकसंस्कृति की झलक देखने को मिलती है,जिसे दर्शक पसंद भी करते हैं।उत्तराखंड की ऐतिहासिक एल्बम माधों सिंह भंडारी गीत नाटिका जिसे उत्तराखंड के लेखक विशाल नैथानी ने लिखा है व इस एल्बम को विक्रम कप्रवाण,मंजू सुन्द्रियाल,मीना राणा,शिव प्रसाद ने आवाज दी है,ये पूरी एल्बम हार्दिक फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।

सुनिए इस एल्बम का एक ऐतिहासिक गीत एक सिंह रैन्द बण गीत।विक्रम कप्रवाण विश्व प्रसिद्ध शिव धाम केदारनाथ के रहने वाले हैं और ये गीत भी बाबा केदार को अर्पित किया है,भगवान् केदार सबकी रक्षा करें ऐसी हमारी कामना है।

विक्रम कप्रवाण का जैय भोले गीत सुनिए और शिव धुन पर आनंदित होकर मन मस्तिष्क को शिवमयी कीजिए। 

हिलीवुड न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर देखिए उत्तराखंड फिल्म एवं संगीत जगत से जुडी सभी ख़बरें और रहिए हर खबर से अपडेट।  आज के इंटरव्यू कॉलम में देखिए उत्तराखंड के युवा गायक गीताराम कंसवाल से खास बात-चीत !