उत्तराखंड के लिए जम्मू-कश्मीर से बुरी खबर आई है। बताया जा रहा है कि यहां कड़कती ठंड और भारी बर्फबारी में देश रक्षा के लिए तंगधार सेक्टर में तैनात एक जवान का निधन हो गया है। मृतक जवान कोटद्वार का बताया जा रहा है। जवान की शहादत की खबर से प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान कोटद्वार नगर निगम के अंतर्गत शिवपुर निवासी 17 गढ़वाल राइफल्स में तैनात सूबेदार जीतेंद्र जुयाल के रूप में हुई है। उनके घर पर उनकी पत्नी, एक पुत्री व एक पुत्र हैं। बताया जा रहा है कि वह करीब बीस दिन पूर्व ही छुट्टी काटकर ड्यूटी पर वापस लौटे थे। उनकी तंगधार सेक्टर में थी। वह अपने क्षेत्र के गश्त के लिए निकले थे। इस दौरान उनकी हृदय गति रुक गई। जिससे वह जमीन पर गिर गए।
यह भी पढ़े : ‘सुघड़ी नारी’ वीडियो रिलीज, ऑडियो का रहा दबदबा
उत्तराखंड संगीत एवं फिल्म जगत की सभी ख़बरों को विस्तार से देखने के लिए हिलीवुड न्यूज़ को यूट्यूब पर सब्सक्राइब करें।