डाॅ. रमेश पोखरियाल निशंक बने देश के नये एच.आर.डी. मिनिस्टर

0
945

आप को बता दें कि देश के नए मंत्रीमंडल के मंत्रियों के विभागों का बटवारा हो गया है। बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह को देश का नया गृह मंत्री बनाया गया और रक्षामंत्री की जिम्मेदारी राजनाथ सिंह को दी गयी है। साथ ही इस बार वित्त मंत्रालय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निर्मला सीतारमण को सौंपी गयी है। वहीं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार लोकसभा के सांसद डाॅ. रमेश पोखरियाल निशंक को मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय का जिम्मा मिला है, उन्हें केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, बड़ी निगमों और उपक्रमों में ग्रेच्युटी की सीमा, 40 हजार कर्मचारी होंगे लाभान्वित

गौर हो कि यह देश के अहम मंत्रालयों में से एक है। सन् 1991 से वर्ष 2012 तक पांच बार यूपी और उत्तराखंड की विधानसभा पंहुचे। वर्ष 1991 में पहली बार उत्तर प्रदेश में कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के विधायक निर्वाचित हुए। उसके बाद लगातार तीन बार विधायक बने। सन 1997 में उत्तर प्रदेश सरकार में कल्याण सिह मंत्रिमंडल में पर्वतीय विकास विभाग के मंत्री बने। साल 1999 में रामप्रकाश गुप्त की सरकार में संस्कृति पूर्त व धर्मस्व मंत्री रहे।

कुमाउँनी वीडियो हिट मेरी मधुली रिलीज़ ! अजय सोलंकी और आरु थपलियाल कराएंगे उत्तराखण्ड दर्शन ! देखें वीडियो

सन् 2000 में उत्तराखण्ड राज्य के निर्माण के बाद प्रदेश के पहले वित्त, राजस्व, कर, पेयजल सहित 12 विभागों के मंत्री बने। वर्ष 2007 में उत्तराखण्ड सरकार में चिकित्सा, स्वास्थ्य, भाषा तथा विज्ञान प्रोद्योगिकी विभाग के मंत्री बने। वर्ष 2012 में डोईवाला (देहरादून) क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए, वर्ष 2014 में डोईवाला से इस्तिपा देकर हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुए। वहीं 2019 में अब वो काॅगं्रेस प्रत्याशी को हराकर फिर से हरिद्वार के सांसद चुने गये है।

अशोक नेगी की रिपोर्ट

शाश्वत जे पंडित के ‘जा ना’ गीत के बारे में जानें! क्यों है ये पहला गढ़वाली EDM सॉन्ग !