Video : प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका से बजाई ताली, विडियो आया सामने

0
1388

प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका से बजाई ताली, विडियो आया सामने

बाॅलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने जिस तरह से विदेश में रहते हुए भी कोरोना कंमाडो का शुक्रिया अदा किया है, फैंस को प्रियंका का ये अंदाज काफी पंसद आ रहा है।
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर पूरे भारत में 22 मार्च को जनता कफ्र्यू और ठीक 5 बजे कोरोना कमांडोज को शुक्रिया अदा करने का आह्वान किया था जिस पर पूरे देश ने एकजुट होकर ताली, थाली और घंटी बजाकर उन हिरोज का धन्यवाद दिया। इस खास पहल पर बाॅलीवुड के स्टारों ने भी खूब सक्रियता दिखाई और बढ़चढ़ कर भाग लिया। बच्चन से लेकर कपूर परिवार हर किसी ने अपने अंदाज में कोरोना कमांडोज का शुक्रिया अदा किया।

अमेरिका से प्रियंका चोपड़ा ने किया कोरोना कमांडोज को सलाम

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का एक खास विडियो सामने आया है जिसमें वो अमेरिका से कोरोना कमांडोज के सम्मान में अमेरिका से तालियां बजाती हुई नजर आ रही है। प्रियंका चोपड़ा ने यह विडियो अपने इस्टाग्राम एकांउट की स्टोरी पर शेयर किया है। विडियो में वो अपनी घर की बालकनी में खड़ी ऊपर तालियां बजाती हुई नजर आ रही हैं। साथ ही प्रियंका ने विडियो के साथ एक पोस्ट भी लिखा है –

‘‘दुनियाभर के लोगों ने बालकनी में तालियां बजाकर डाॅक्टरर्स, नर्सो और उन सभी लोगों के लिए आभार जताया है जो कोरोना वायरस से लड़ने के खिलाफ सबसे पहले आकर रिस्पांड कर रहे हैं। हालांकि में इस मुहिम में शामिल होने के लिए भारत नहीं आ सकती मैं यहां से इस मुहिम का हिस्सा बनी हॅू।’’

इस खास पहल पर प्रियंका का देश के साथ इस तरह के जुड़ाव को लोग काफी पंसद कर रहे हैं।

Video : 22 मार्च को जनता कर्फ्यू को लेकर जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण ने भी कह डाली ये बात