भारतीय संस्कृति अपने आप में कई अहम् बातों के लिए जानी जाती है,अदर सम्मान हो या अतिथि सत्कार हर एक का विशेष महत्त्व है,इस भूमिका को निभाती है एक नारी,जो घर की रौनक भी बढाती हो तो एक परिवार का सम्मान भी रखती है,बड़ों का आशीष भी पाती है तो छोटों से प्यार भी।और उत्तराखंड की तो बात ही अलग होती है।देवभूमि वासी अपने सौम्य स्वभाव के लिए जाने जाते हैं।
उत्तराखंड की सभ्यता एवं संस्कृति विश्व को आदर सम्मान एवं संस्कार सिखलाती है,यहाँ के परिधान ही इसकी झलक दिखा देते हैं,पहाड़ी नारी सब पर भारी ऐसा कहेंगे तो कोई गलत न होगा,पहाड़ी नारी में संघर्ष भी है,धैर्य भी है तो हर संकट से लड़ने की शक्ति भी,सौम्य एवं सरल दिखने वाली महिलाएं अपने दिल में एक समुन्द्र लिए रहती हैं और अपने गाँव परिवार के लिए सारे सपनों को भूल जाती हैं,प्रकृति प्रेमी और पहाड़ प्रेमी महिलाओं से बढ़कर कोई और नहीं हो सकता,जिनकी सुबह से शाम घडी की सुई को देखकर न हो बल्कि सूर्य नारायण ही इन्हें समय बोध कराएं ऐसी साहसी नारियों को सलाम।
यह भी पढ़ें: छू हम पहाड़ी गीत मचा रहा धमाल,देवभूमि के हर कोने का युवाओं ने गीत में किया जिक्र !
R3 Films ने पहाड़ी महिलाओं के सम्मान की लाज रखने वाले,नारी के संस्कारों की गवाही देने वाले एक ऐसे परिधान की व्याख्या की है जो सर की शोभा बढ़ाता ही है,सौंदर्य में निखार के साथ ही नारी के अपने बड़े बुजुर्गों का सम्मान भी दिखलाता है,जी हाँ चर्चा हो रही है ‘घुंघुटी’ की जो पहाड़ी नारियों की सर का नाज है वही उनकी अन्य लोगों के सामने लाज भी रखता है।
यह भी पढ़ें: देहरादून में सूर्यपाल श्रीवाण के नए वीडियो गीत पिंक प्लाजो की शूटिंग पूरी,दर्शकों को रिलीज़ का इन्तजार !
दुनिया में ये प्रथा जीवित है या नहीं लेकिन उत्तराखंड में आज भी ये शर्म लाज जीवित है,किसी भी बहु के लिए उसके ससुर एवं जेठ सम्मान के पात्र होते हैं,उनका कर्तव्य बनता है कि उन्हें ये सम्मान मिले,कहा जाता है कि विवाहित स्त्री को अपने से बड़ों के सामने सर को ढकना चाहिए,ये सिर्फ आदर का ही विषय नहीं है,घुंघटी मात्र शर्म लाज ही नहीं बल्कि दिन भर खेतों में काम करने वाली नारी शक्ति की जेठ की तपती धूप में भी रक्षा करता है जिससे पूरे दिन कार्य करने की शक्ति में कोई कमी नहीं आती।
यह भी पढ़ें: राज टाइगर ने मचाई उत्तराखंड संगीत जगत में हलचल। इन दिनों लाली बौ गीत भी चर्चाओं में !
घुंघुटी प्रोमो में पूजा भंडारी काफी शानदार नजर आ रही हैं,विजय भारती और रवि शाह इस गीत को आवाज दे रहे हैं इसमें संजय राणा का संगीत होगा,फिलहाल इसका प्रोमो रिलीज़ किया गया है,इससे अंदाजा लगाया जा सकता है वीडियो काफी शानदार होने वाला है.वीडियो की शूटिंग रुद्रप्रयाग जिले के डांगी गाँव में की गई है,इसे देवेंद्र नेगी ने फिल्माया है। अब देखना होगा कब तक ये वीडियो रिलीज़ होता है।
यह भी पढ़ें : होने वाली है प्रेम की बरसात रामेश्वर गैरोला और प्रमिला चमोली की जोड़ी लेकर आ रही है नया गीत !
तब तक आप प्रोमो का आनंद लीजिए जल्द ही इससे जुडी अन्य जानकारी आप तक हिलीवुड पहुंचा ही देगा।