सोशल मीडिया का सबसे लोकप्रिय प्लेटफार्म टिक टॉक (Tik Tok) ने पूरी दुनिया को अपना दीवाना बना रखा है।
डिजिटल की दुनिया में पैर रखने के बाद सब कुछ बदल गया है। डिजिटल पूरी दुनिया को एक साथ जोड़ने की कोशिश कर रहा है। यूँ तो डिजिटल की दुनिया में फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और यूट्यूब जैसे कई सोशल प्लेटफार्म है। शरुआती दिनो में फेसबुक ऐप लोगों के बीच काफी लोकप्रिय था। उसके बाद धीरे -धीरे फेसबुक में नये -नये फीचर्स आने लगे जिसकी वजह से फेसबुक लोगों के बीच और ज़्यादा लोकप्रिय हो गया। उसके बाद यूट्यूब ने लोगों की किस्मत रातों रात चमकानी शरू कर दी।
यह भी पढ़े : पर्यावरण को बचाने के लिए सोनाक्षी सिन्हा ने खुद से लिए तीन बड़े फैसले
आज के समय में यूट्यूब बहुत सारे लोग की कमाई का जरिया बन चुका है। व्हाटसप ऐप ने भी लोगों का काम काफी आसान क़र दिया। लेकिन इसी बीच 2016 में एक ऐसा ऐप लांच हुआ। जिसको भारत के शहरों से लेकर दूर दराज़ गावों तक चारों ओर उसके ही चर्चे होने लगे, उस ऐप का नाम है टिक टॉक।

यह भी पढ़े : सोशल मीडिया की सुर्ख़ियों में अक्सर छाये रहने वाले रोशन रतूड़ी आख़िरकार कौन हैं ?
टिक टॉक को साल 2016 में लांच किया गया था। टिक टॉक की लोकप्रियता का आलम ये है कि जहाँ पहले सिर्फ जवान लोग इस्तेमाल करते थे, आज बच्चों से लेकर, जवान बूढ़े हर कोई टिक टॉक का दीवाना है। यहाँ तक कि आजकल बॉलीवुड भी टिक टॉक में खूब सुर्खियां बटोर रहा है। टिक टॉक को अब तक पूरी दुनिया में 5 अरब से भी ज़्यादा लोग इंस्टाल कर चुके है। टिक टॉक एक ऐसा आप है जहां आपको सिर्फ 30 सेकंड में अपना जलवा दिखाना है। लोग टिक टॉक में एक्टिंग ,कॉमेडी , और सिंगिंग आदि करके ना सिर्फ लोकप्रिय हो रहे है। बल्कि पैसा भी खूब बटोर रहे है।
यह भी पढ़े : पूजा भट्ट ने लॉक डाउन के बीच खुले शराब के ठेकों का समर्थन करते हुए कही बड़ी बात
यूँ तो हर कोई टिक -टॉक में वीडियोज बना रहा है। लेकिन क्या आपको पता है पूरी दुनिया में सबसे ज़्यादा फॉलोवर्स किस देश के है ? और भारत के कितने टिक टॉक यूज़र्स है जो पूरी दुनिया में टॉप 10 फैन फॉलोविंग की लिस्ट में आते है ? चलिए आपको बताते है। पूरी दुनिया में टिक टॉक में सबसे ज़्यादा फॉलोवर्स की टॉप 10 लिस्ट में भारत के सिर्फ 2 ही लोग आते है जिसमे पहला नाम मुंबई के रियाज़ का आता है रियाज़ (Riyaz) के टिक टॉक में 36 मिलियन से भी ज़्यादा फॉलोवर्स है और वो पूरी दुनिया में टिक टॉक में सबसे ज़्यादा फॉलोवर्स की लिस्ट में टॉप 5 में आता है। रियाज़ की तक़रीबन हर टिक टॉक वीडियोज में 1 मिलियन से भी ज़्यादा व्यूज़ होते है।
यह भी पढ़े : आखिर क्यों लॉक डाउन में रैपर बादशाह ने मुंडवाए बाल ?
उसके बाद दूसरा नाम आता है फैजु (Faisu)का। फैजु के टिक में 27 मिलें से भी ज़्यादा फॉलोवर्स है। ज़्यादातर लड़किया टिक टॉक में फैजु की दीवानी है। पूरी दुनिया में टिक टॉक में सबसे ज़्यादा फॉलोवर्स की लिस्ट में फैजु का नाम टॉप 9 में आता है। पूरी दुनिया में सबसे ज़्यादा फॉलोवर्स अमेरिका के है। वैसे तो टिक टॉक एक चीनी ऐप है लेकिन भारत में इसकी लोकप्रियता दिन -प्रतिदिन बढ़ती हुई नज़र आ रही है। दुनियाभर में लॉक डाउन के दौरान भारत में सबसे ज़्यादा बार टिक टॉक को डाउनलोड किया गया है। लॉक डाउन के दौरान भारत में 600 मिलियन से भी ज़्यादा बार टिक टॉक को डाउनलोड किया गया है।