एक बार फिर प्रियंका महर की आवाज ने लूटा हजारों दर्शकों का दिल

0
552

झुमका गिरा रे….बरेली के बाजार में…’ गाना सुनते ही आपको याद आएंगी बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा साधना. ‘मेरा साया’ फिल्म में लोगों के बीच नाचती-गाती अपने डांस का जलवा बिखेरती साधना का कोई तोड़ ही नहीं है। आशा भोंसले का गाया ये गाना आज भी लोगों की जुबान पर रहता है। लेकिन एक गाने के पीछे कितने जज्बात कितनी ही विचारधारा लगी होती है, इस बात से अक्सर लोग अनजान रहते हैं।  बात सिर्फ इतनी ही नहीं है। हर गाने के पीछे लेखक की कोई ना कोई इंस्पिरेशन भी होती है।  कभी किसी जगह-तो कभी किसी इंसान या कभी किसी के मुंह से निकली कोई बात ही गाने की शक्ल ले लेती है।

 

अब आप सोच  रहें होंगे की मोहतरमा जी अचानक से ये बात क्यों कह रही है , और हिलीवूड का आज बॉलीवुड से क्या  कनेक्शन। दरअसल, उत्तराखंड की देसी गर्ल से मशहुर और लोकप्रिय गायिका प्रियंका मेहर का नया गाना रिलीज हो गया है , जो याद दिला रहा है बरेली के झुमके की। क्योंकि गायिका के  गाने की शुरुआत ही बरेली के झुमके से की और अब आप खुद ही आइडिया लगा लीजिए की गाना कैसा होगा। बता दें , अपने डिफरेंट कंटेंट को लेकर इंडस्ट्री मे अपना अलग रुतबा रखने वाली प्रियंका मेहर से आप लोग जरूर वाकिफ होंगे, प्रियंका को उत्तराखंड का छोटा पैकेट बड़ा धमाका कहा जाता है, अपने गीतों से अच्छे-अच्छों को झूमा देने वाली प्रियंका का एक नया गीत “Londa Mohana” रिलीज हुआ है और जिसे लेकर वो एक बार फिर चर्चाओं मे बनी हुई हैं।

 

बता दें,  LB Shivam Bhatt और Pradeep Rawat के लिखे इस गीत को प्रियंका मेहर की आवाज ने मानो चार चांद लगा दिए हों,  और उनका यह गाना रिलीज होते ही लोगों की जुबां पर चढ़ गया और अब देखते ही देखते सोशल मीडया के सभी प्लेटफॉर्म्स पर अपना बज बनाने लग गया। वहीं Mahendra Singh Khatri के म्यूजिक का तड़का इस गीत में सुनने को मिला है और जितना सुन्दर संगीत दिया गया है उतना ही सुन्दर yash nobi के डायरेक्शन में इस गीत का वीडियो क्योंकि इस गीत में भी खुद प्रियंका फीचर करती हुई नजर आ रही है। जिसमें उनका साथ Rongpaz ने दिया है अपने तड़कते भड़कते रैपिंग अंदाज में और गाने की कहानी अगर बात की जाए तो कुछ हद तक बरेली के झूमके की कहानी के इर्द गिर्द घूमती हुई नजर आ रही है।  यानि की सरल शब्दों में कहें तो भई प्यार पर। यानि की प्रियंका इस गाने में अपने मोहना से अपने प्यार का इजहार कर रही है।  साथ ही प्रियंका ने इस गाने में अपने हिट सॉन्ग धना का भी खूब जिक्र किया है और इसे देखकर यह कहना गलत नहीं होगा की देशी गर्ल ने एक तीर से दो शिकार किए हैं।

 

अब प्रियंका के इस नए धमाके के मार्किट में आते ही दर्शकों में सुनने की उत्सुकता बढ़ गई है।  खूब प्यार दर्शक नए गीत को दे रहें हैं , साथ ही साथ तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहें हैं , जिसमें कुछ इस  प्रकार हैं , एक जनाब लिख रहें हैं  “Kya gaana banaya hai maza aa gaya. Rongpaz jabar dast and Priyanka is no 1. Uk bhai ka jawab nahi ”

तो वहीं एक अन्य लिखते हैं ” Priyanka, i m not pahadi but your music attracted me and I came to this culture after meeting someone. Just love ”

तो कुछ का यह कहना भी है ” आहा रे लौडा मोहना गजब का गीत है… गोपाला के बाद मोहना ने मचा देनी है धूम  बहुत सुन्दर प्रस्तुति बधाई आप सभी को “