संगीतकार संजय राणा ने गाया त्वेमा माया लगी लव सॉन्ग !! संजू डोगरा और नेहा की जोड़ी स्क्रीन पर हिट!! देखें वीडियो

0
1884
sanju dogra

संगीतकार संजय राणा अपने संगीत के साथ ही अन्य क्षेत्रों में सक्रिय रहते हैं ,अभिनय के बाद अब संजय राणा गायक भी बन चुके हैं जी हाँ उन्होंने बहुत ही सुन्दर एक लव सांग गाया है त्वेमा माया लगी,और इस गीत को लोकगायक गीताराम कंसवाल ने लिखा है। संजू डोगरा और नेहा की जोड़ी ने सभी को आकर्षित किया।

जरूर पढ़ें : मैलोडी किंग जितेंद्र पंवार का गीत चल मेरी गैल्या का वीडियो रिलीज़!! अमित वी कपूर अभिनय की भूमिका में दिखे !

अपने संगीत से कई बेहतरीन हिट गीत देने के साथ ही संजय राणा अपने अभिनय के लिए तो पहले ही दर्शकों तक अपना जलवा बिखेर चुके हैं और अब गायन में भी सक्रिय हो गए हैं और कमाल का गीत जिया बोनू की त्वेमा माया लगे दयूं। गीत में संगीत संजय राणा का ही है जबकि गीताराम कंसवाल ने इस गीत की रचना की है।

जरूर पढ़ें : हे मामा ! राणिया मामा!! गीत में अलग ही अंदाज में दिखे गीताराम कंसवाल!! गीत ,संगीत के साथ लुक्स के भी चर्चे !!

साज स्टूडियो यूट्यूब चैनल पर गीत का वीडियो रिलीज़ हुआ है जिसमें संजू डोगरा और नेहा अभिनय की भूमिका में हैं।शानदार गीत संगीत के साथ ही वीडियो भी शानदार बनाई गई है जिसमें एक प्रेमी जोड़े को पहाड़ की हसीन वादियों में प्रेम के रंग घोलते दिखाया गया है,संजू डोगरा ब्रेक के बाद शानदार वापसी कर रहे हैं और कई वीडियो में अपने पुराने अंदाज में लौटते नजर आ रहे हैं,ममता गैल्याणी, घुघूती,मेरी कंवरी जैसे हिट गीतों में अभिनय कर चुके हैं।

जरूर पढ़ें : को होली या डिस्को वाली उलारया सुभो की गीताराम कंसवाल का ऑडियो रिलीज़ !! सुनें जरूर !!

स्क्रीन पर दोनों कलाकारों की जोड़ी शानदार दिखी और दर्शकों को वीडियो अंत तक देखने को विवश करते दिखी। तकनीकी रूप से निर्देशन में सुशील जोगिला ,कैमरे में प्रदीप डिमरी,नागेंद्र चमोली,प्रवीन ढौंडियाल एवं संपादन में अभिराज मलखानी ने अपना सहयोग दिया और वीडियो में पहाड़ के पहाड़ नदी झरनों,एवं सुन्दर घाटियों के प्राकर्तिक दृश्य दर्शकों तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण कार्य किया।

जरूर पढ़ें : VIDEO – गजेंद्र राणा ने साल भर इंतजार कराने के बाद समसा भोटयाणी वीडियो किया रिलीज !! देखें नीति-माणा की खूबसूरत वादियां !!

संगीतकार संजय राणा को बेहतरीन गीत की बधाई आप ऐसे ही संगीतप्रेमियों को अपने संगीत /अभिनय एवं गायन से मनोरंजित करते रहें।

Hillywood News
Rakesh Dhirwan