उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम साफ है। सुबह -शाम ठंड के अलावा दोपहर में अच्छी धूप के कारण राहत है। तापमान में भी हल्का उतार चढ़ाव का दौर जारी है।
यह भी पढ़े : IND vs NZ का तीसरा वनडे हुआ रद्द, 1-0 से हारी टीम इंडिया
मौसम विभाग के मुताबिक कल से तापमान में कुछ गिरावट दर्ज हो सकती है। वहीं, दो दिन कहीं कहीं आसमान में बादल छा सकते हैं। फिलहाल एक सप्ताह तक बारिश का कहीं कोई अनुमान नहीं है।मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पांच दिसंबर तक राज्यभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
यह भी पढ़े : मीना राणा का नया गीत रिलीज, दर्शक बोले वाह मजा आ गया।
उत्तराखंड में इन जिलों का तापमान
गुरुवार को पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चंपावत और बागेश्वर में तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। वही नैनीताल में तापमान स्थिर रहा। उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 12 से 16 डिग्री के आसपास अंतर रह सकता है। फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा।
यह भी पढ़े : प्रेग्नेंसी की झूठी खबर पर भड़की एक्ट्रेस, कह दी यह बात
मौसम विज्ञानियों के अनुसार उत्तर भारत में अक्टूबर और नवंबर में पश्चिमी विक्षोभ कम सक्रिय रहता है। दिसंबर दूसरे सप्ताह में इसकी सक्रियता बढ़ती है। मौसम विज्ञान के मुताबिक दिसंबर के दूसरे सप्ताह में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे उत्तर भारत में बारिश के साथ ही पहाड़ों में हिमपात की संभावना है।
उत्तरखंड फिल्म एवं संगीत जगत की सभी ख़बरों को विस्तार से देखने के लिए हिलीवुड न्यूज़ से यूट्यूब पर भी जुड़िए।