मन डोलला लव सॉन्ग में जमी संजू नेहा की जोड़ी, हर्षित अनिशा की गायिकी भी लाजवाब।

0

हार्दिक फिल्म्स के बैनर तले नया वीडियो गीत मन डोलला रिलीज़ हो चुका है ,वीडियो में संजू सिलोड़ी एवं नेहा मेहरोत्रा मुख्य भूमिका में नजर आए,उत्तराखंड की हसींन वादियों में दोनों अदाकार रोमांस करते नजर आए। 

man-dolala-love-song-paired-sanju-neha-harshit-anishas-singing-are-also-excellent

यह भी पढ़ें : नेगी जी के गीत ऐसे, जैसे हो कोई उत्सव ! क्वी त् बात होलि से गूंजी देवभूमि।

मन डोलला गीत को हर्षित जोशी एवं अनिशा रांगड़ ने स्वर दिए हैं ,इसे संगीत से वी केश ने सजाया है ,गीत के बोल भागचंद्र सावन ने लिखे हैं।वीडियो कोरियोग्राफ अभिषेक भट्ट ने की है,वीडियो निर्देशन एवं संपादन का कार्य नागेंद्र प्रसाद ने किया है।ड्रोन के शानदार दृश्य अंकित तिवारी ने दिखलाए।

यह भी पढ़ें:  प्रीत की छम-छम गढ़वाली गीत को राजस्थानी गायिका ने दी आवाज,वीडियो हुआ रिलीज़।

वीडियो में उत्तराखंड के चर्चित अभिनेता संजू सिलोड़ी एवं कई बेहतरीन वीडियो गीतों में नजर आ चुकी नेहा मेहरोत्रा को कास्ट किया गया है,मन डोलला एक प्रेम गीत है जो एक पहाड़ी परिवेश की प्रेम कहानी का चित्रण करता है,गीत को ठेठ पहाड़ी शब्दों के चयन से भागचंद्र सावन ने लिखा है,एक तरफ प्रेम और दूसरी तरफ समाज दोनों का ख्याल कर भागचंद्र सावन शानदार गीत रचना की है,उतने ही सुरीले अंदाज में हर्षित जोशी और अनिशा रांगड़ ने आवाज दी है।

यह भी पढ़ें:  पहाड़ी शादियों में गजरा वायरल वीडियो के बाद यूट्यूब में ट्रेंड कर रहा अब गीत।

मन डोलला वीडियो में संजू सिलोडी और नेहा की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली,कोरियोग्राफी में अभिषेक भट्ट ने जी जान से मेहनत की है जो स्क्रीन पर देखने को भी मिला,निर्देशन में नागेंद्र प्रसाद अपनी विशेष पहचान बना रहे हैं और लगातार कई वीडियो गीतों में अपने निर्देशन का हुनर दिखा चुके हैं।

यह भी पढ़ें:   प्रीत की छम-छम गढ़वाली गीत को राजस्थानी गायिका ने दी आवाज,वीडियो हुआ रिलीज़।

संजू सिलोड़ी ने अपनी लगन एवं मेहनत से उत्तराखंड के हर वर्ग के दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है,संजू के फैंस संजू की फिटनेस और डांस के कायल हैं और बीते दो दशकों से संजू को एक ही अंदाज एवं बदलते किरदारों में देख चुके हैं, अभिनेता संजू की वीडियो का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है और संजू भी लगातार अपने अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन करने में पीछे नहीं रहते।

यह भी पढ़ें: अमित सागर इन दिनों चैत्वाली 2 के निर्माण में व्यस्त, जल्द रिलीज़ करने की है तैयारी।

अगर आप भी संजू सिलोड़ी के अभिनय एवं डांस के कायल हैं तो मन डोलला वीडियो जरूर देखें। साथ ही दीदार कीजिए उत्तराखंड की हसींन वादियों का।

 

उत्तराखंड फिल्म एवं संगीत जगत की सभी ख़बरों को विस्तार से देखने के लिए हिलीवुड न्यूज़ को यूट्यूब पर सब्सक्राइब करें। 

 

 

 

Exit mobile version