नई टिहरी-घनसाली मुख्य मार्ग पर बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब एक यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। यह दुर्घटना टिपरी से लगभग डेढ़ किलोमीटर आगे डबा खाले नामक क्षेत्र में हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
यह भी पढ़ें:UKPSC एग्जाम कैलेंडर 2025-26 जारी: PCS, RO/ARO, न्यायिक सेवा समेत नौ बड़ी परीक्षाओं की तारीखें घोषित
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीमें तुरंत हरकत में आईं और रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया। बस में कुल 35 लोग सवार थे, जो उत्तरकाशी से केदारनाथ की ओर जा रहे थे। सभी यात्री गुजरात से आए हुए बताए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें:उत्तराखंड में स्थानीय बोली-भाषाओं के संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा
हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं—जिनमें एक महिला, एक पुरुष और एक बच्चा शामिल हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस सेवा के जरिए नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नंदगांव पहुंचाया गया है। इसके अलावा करीब 15 अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। स्थानीय लोगों की तत्परता और प्रशासन की तेजी से राहत कार्य समय पर शुरू हो सका। फिलहाल सभी घायलों की हालत पर नजर रखी जा रही है और हादसे के कारणों की जांच भी की जा रही है।