उत्तराखंड की युवा गायिका अनिशा रांगड़ की फैन पूरी दुनिया हो गई है,काफी कम समय में अनिशा ने कई सुपरहिट गीत दे दिए हैं,और अब लवली अनिशा गीत यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है।अनिशा रांगड़ और आशीष बरवाण ने दी है गीत को आवाज।
युवा गायिका अनिशा रांगड़ की फैन पूरी दुनिया होती जा रही है और अब तो इस पर गीत भी बनने लगे हैं,लवली अनिशा गीत को अनिशा रांगड़ और आशीष बरवाण ने गाया है,इसे संगीत से शैलेन्द्र शैलू ने सजाया है और इसे दून स्टूडियो ने मास्टर मिक्सिंग किया है।
यह भी पढ़ें: देहरादून का दून स्टूडियो बना हिट गीतों का गढ़ !यहीं से निकले काजल ,छल कपट जैसे सुपरहिट गीत !
शानदार शब्दों एवं संगीत से सजे इस गीत को आशीष बरवाण एव अनिशा रांगड़ ने बहुत ही सुरीले अंदाज में गाया है,अनिशा एक अनुभवी गायिका हैं तो वहीँ आशीष नवोदित गायक हैं,आशीष अपने गीतों से लगातार सभी को आकर्षित कर रहे है,गायन के साथ ही आशीष युवाओं के पसंद के गीत भी लिखते हैं,और इस गीत की भी शानदार रचना आशीष ने ही की है।
यह भी पढ़ें: भतीजे को पसंद आई डाँडा गौं की बाँद चाचा धनीराम को भेजा रिश्ते के लिए! दर्शकों को खूब पसंद आया कांसेप्ट!
जिस तरह से इन दिनों अनिशा के गीतों की धूम उत्तराखंड सहित देश दुनिया में हो रही है इसको गीत सत्य दर्शाता है,गढ़वाली एवं अंग्रेजी शब्द कोष का गीतकार ने गीत में सुन्दर प्रयोग किया है,लवली अनिशा गीत y series से रिलीज़ हुआ है,श्रोता इस ऑडियो गीत को बेहद पसंद कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:
तो सुनिए आप भी शानदार शब्दों एवं संगीत से सजा लवली अनिशा गीत।
हिलीवुड न्यूज़ पर देखिए अनिशा रांगड़ का पहला इंटरव्यू: