चारा काट रही महिला पर तेंदुए ने दो बार किया हमला, हुई मौत

0
163

पहाड़ों में तेंदुए का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। यहां आए दिन कहीं ना कहीं तेंदुए लोगों को दिखाई पड़ रहे हैं। हालत ये है कि तेंदुए मानवीय बस्तियों में आकर लोगों पर जानलेवा हमला तक कर रहे हैं। लगातार तेंदुए के जानलेवा हमलों से पहाड़ों में दहशत है। 

यह भी पढ़ें:  देशभर में एक जुलाई से लागू होंगे ये तीन नए कानून, उत्तराखंड राज्य की पूरी तैयारी

ताजा मामंला बनबसा में तेंदुए के हमले में फागपुर निवासी 34 वर्षीय महिला मुन्नी देवी की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मुन्नी देवी तीन अन्य महिलाओं के साथ हुड्डी नदी किनारे चारा लेने गई थी। इसे दौरान झाड़ियों में घात लगाकर बैठे तेंदुए ने मुन्नी पर हमला कर घायल कर दिया। साथी महिलाओं ने शोर मचाकर तो तेंदुआ वहां से भाग निकला। लेकिन थोड़ी देर बाद तेंदुआ फिर आया और घायल महिला पर फिर से हमला किया। इस हमले से उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंडी दर्शकों की पहली पंसद बना वीडियो गीत फूलों सी राजुला

इसके बाद साथी महिलाओं ने अन्य ग्रामीणों को शोर मचाकर बुला लिया। मृतक महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया है। मृतका के दो छोटे बच्चे हैं। एक दो में तो दूसरा नौ में पढ़ता है। घटना के बाद से क्षेत्र में शोक का माहौल है। बेटी की मौत से मां कमला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।