अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर चार धाम यात्रा का शुभारंभ हो गया। शुक्रवार को केदारनाथ धाम के कपाट खोल दिए गए। अब गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के श्री कपाट खोले जाएंगे। शुक्रवार को सबसे पहले सुबह सात बजे केदारनाथ धाम के कपाट देश-विदेश के भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए गए।
यह भी पढ़ें: प्रदेश में आज बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में अलर्ट
दरअसल, अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर शुक्रवार को केदारनाथ धाम के कपाट खोल दिए गए। जिसके बाद उत्तराखंड में चार धाम यात्रा का शुभारंभ हो गया। वहीं अब गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के श्री कपाट खोले जाएंगे। इसके लिए तीनों धामों को भव्य रूप से सजाया गया है। बता दें, सबसे पहले सुबह ७ बजे केदारनाथ धाम के कपाट देश-विदेश के भक्तों के लिए खोल दिए गए। इस दौरान हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। हजारों श्रद्धालुओं के जयकारों के साथ बाबा केदार की पंचमुखी डोली केदारनाथ पहुंची है। इसके बाद गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे। वहीं धाम के कपाट खुलने के समय राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।
केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने के पावन मौके पर मंदिर को बदरी केदार मंदिर समिति द्वारा भव्य रूप से सजाया गया है। वहीं कपाट खुलने के बाद अब भारी संख्या में भक्त धाम पहुंच रहे हैं।