‘कबीर सिंह’ का ट्रेलर रिलीज, जुनूनी आशिक के किरदार में शाहिद कपूर

0
कबीर सिंह का ट्रेलर रिलीज, जुनूनी आशिक के किरदार में शाहिद कपूर

शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘कबीर सिंह’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में शाह‍िद एक जुनूनी आश‍िक के क‍िरदार में नजर आ रहे हैं। शाह‍िद की ये फिल्म कबीर सिंह 2017 में आई तेलुगू ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ की ऑफिशियल रीमेक है। फिल्म कबीर स‍िंह में शाहिद के अपोज‍िट हैं कियारा आडवाणी। इस फिल्म को संदीप वांगा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म का प्रोडक्शन भूषण कुमार ने किया है। ट्रेलर र‍िलीज के बाद सोशल मीड‍िया पर मूवी को जबरदस्त र‍िस्पॉन्स मिला रहा है। फैंस ने इसे शाह‍िद कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म बता द‍िया है।

फिल्म के ट्रेलर को शाह‍िद कपूर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। फैंस ने इसे शाह‍िद कपूर की सुपह‍िट फिल्म करार दे द‍िया है। सोशल मीड‍िया पर कई यूजर्स ने इसे शाह‍िद कपूर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बताया है। फिल्म में शाह‍िद की एक्ट‍िंग स्किल एक बार फिर काफी इम्प्रेस‍िव है।
देहरादून की शिवांगी जोशी को मिला दादा साहेब फाल्के अवार्ड

कबीर सिंह एक ऐसे शख्स की कहानी है, जो पेशे से डॉक्टर है. लेकिन थोड़ा सनकी और अड़ियल है। वो सिर्फ अपने मन की सुनता है। कबीर सिंह एक पागल प्रेमी और एक विद्रोही भी है। जो कि प्यार में दीवाना होकर अपनी जिंदगी तबाह कर लेता है। कबीर सिंह शराबी और ड्रग एडिक्ट बन जाता है. अर्जुन रेड्डी को साउथ में बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला था। अर्जुन रेड्डी ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी।

Exit mobile version