उत्तराखंड संगीत जगत में जितने गीत स्याली जीजा को लेकर बने हैं शायद ही किसी अन्य भाषा में इस रिश्ते पर इतने गीत बने हों,लेकिन उत्तराखंड म्यूजिक इंडस्ट्री जीजा स्याली के गीतों से भरी पड़ी है और आए दिन इस विषय पर नए गीतों की रचना होती रहती है।
यह भी पढ़ें: लोकगायिका माया उपाध्याय का नया कुमाउँनी गीत रिलीज़! ठेठ पहाड़ी शब्दों का किया है मिश्रण!
यूट्यूब की दुनिया में आज एक और गीत काली गंगा का पाला छाला कुमाऊनी गीत रिलीज़ हुआ है,कुमाऊनी में जीजा को भेना कहा जाता है और ये गीत भी जीजा स्याली के संवादों पर आधारित है,इस गीत को कैलाश कुमार और मीना राणा ने आवाज दी है,इस गीत की रचना हैरी ढपोला व सत्यम जोशी ने लिखा है इसे संगीत से रणजीत सिंह ने सजाया है।
काली गंगा का पाला छाला वीडियो गीत को उत्तराखंड के प्रसिद्ध अभिनेता एवं निर्देशक विजय भारती एवं लम्बे अरसे बाद पर्दे पर वापसी कर चुकी पूजा भंडारी पर फिल्माया गया है,वीडियो परिकल्पना एवं निर्देशन बेहद शानदार किया गया है,गोविन्द नेगी के छायांकन एवं निर्देशन के साथ ही विजय भारती की कोरियोग्राफी ने इस गीत को चार चाँद लगा दिए,भले ही ये एक डांसिंग ट्रैक नहीं है लेकिन फिर भी कोरियोग्राफी की सूझबूझ से विजय भारती ने सहयोगी डांसर को बेहतरीन डांस मूव्स करवा ही दिए।
यह भी पढ़ें: लोकगायक किशन महिपाल के गीत सोबनि बाना का प्रोमो वीडियो रिलीज़! एक साथ नजर आएंगे कई सितारे !
कुमाउनी परिधानों से सजी वीडियो की पूरी टीम उत्तराखंड के चलचित्र गीतों की यादें ताजा कर देता है,विजय भारती और पूजा भंडारी की केमिस्ट्री वीडियो में शानदार नजर आई। आप भी इस वीडियो गीत का आनंद लेना चाहते हैं तो यूट्यूब पर इसे सर्च कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: बोल्या देवता का ऐसा जागर जिसे सुनते ही थिरकने लगते हैं श्रोता!सोशल मीडिया पर हैं सैकड़ों वीडियो!
उत्तराखंड फिल्म एवं संगीत जगत की आज की ताजा ख़बरें देखिए आज के प्राइम टाइम एपिसोड में।