राजधानी में झंडे जी के आरोहरण को उमड़ा आस्था का सैलाब, चले भंडारे

0

श्री झंडेजी के आरोहण के साथ आज से दून का ऐतिहासिक मेला शुरू हो जाएगा। सुबह से ही श्रीझंडेजी के आरोहण के लिए दरबार साहिब में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह सात बजे से पूजा की प्रक्रिया शुरू हुई और झंडे जी पर गिलाफ चढ़ाने का काम शुरू हो गया है। इस बार पंजाब के होशियारपुर निवासी हरभजन सिंह पुत्र हरीसिंह को दर्शनी गिलाफ चढ़ाने का अवसर मिला है।

पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार, मैदानी इलाकों में पारे ने तोड़ा रिकॉर्ड

मेले को लेकर देशभर से कई संगतें दून पहुंची हैं। दोपहर बाद श्रीझंडेजी के आरोहण की प्रक्रिया शुरू होगी। श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने कहा कि जो व्यक्ति गुरु के बताए मार्ग पर चलता है, उसे पृथ्वी पर ही स्वर्ग की अनुभूति हो जाती है। इस दौरान संगतों ने श्रीगुरुराम राय महाराज के शबद का सिमरन किया।

उत्तराखंड के कलाकारों ने कुछ इस तरह से मनाई होली 
सड़कों पर उमड़े श्रद्धालु, चले भंडारे
श्रीझंडेजी के आरोहण से पूर्व श्रीदरबार साहिब में और दून की सड़कों पर श्रद्धालु उमड़ पड़े। श्रीदरबार साहिब से स्कूल-कॉलेज की संगतें लगातार पहुंचती रहीं। सहारनपुर रोड पर कई जगह भंडारे आयोजित किए गए। इनमें बड़ी संख्या में संगतों ने प्रसाद ग्रहण किया। आज मेले के दौरान श्रीदरबार साहिब में आठ बड़े और चार छोटे लंगर लगाए जाएंगे।
ऑस्ट्रेलिया के लिए हॉकी खिलाड़ी बॉबी का चयन
आज के कार्यक्रम
– सुबह सात बजे से श्रीझंडेजी को उतारा गया।
– 9 बजे श्रीझंडेजी को स्नान कराया गया।
– 10 बजे से गिलाफ चढ़ाने की प्रक्रिया शुरू हुई। पहले सादा गिलाफ, फिर शनील का गिलाफ और सबसे बाद में दर्शनी गिलाफ चढ़या जाएगा।
– दोपहर एक बजे तक शनील गिलाफ चढ़ाया जाएगा।
– दोपहर 2 से 4 बजे तक श्रीझंडेजी का आरोहण होगा।
Exit mobile version