Holi Special Songs : आइये जानते हैं होली पर्व से जुड़े कुछ ख़ास उत्तराखंडी गीतों के बारे में

0

Holi Special Songs : आइये जानते हैं होली पर्व से जुड़े कुछ ख़ास उत्तराखंडी गीतों के बारे में

9 -10 मार्च यानी आज और कल होली को बड़े ही भव्य तरीके से मनाया जाएगा जिसका काफ़ी उत्साह लोगों में दिखाई दे रहा है। होली भारत का अत्यंत प्राचीन पर्व है जो होली, होलिका या होलाका नाम से मनाया जाता था। वसंत की ऋतु में हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने के कारण इसे वसंतोत्सव और काम-महोत्सव भी कहा गया है।हमेसा की तरह इस बार भी चारों तरफ़ होली बड़े ही धूम धाम से ढोल नगाड़ों व बाजे गाजों के साथ मनाई जा रही है। जिन स्थानों में ढोल दमाऊ उपलब्ध नहीं हैं वहाँ DJ के माध्यम से होली हो मनाया जा रहा है इसी मौके पर आइये एक नज़र डालते हैं उत्तराखंड के कुछ प्रसिद्द होली गीतों पर –

यह भी पढ़ें : Happy Holi :होली के पावन पर्व पर जानिये होली से जुडी कुछ ख़ास बातें

Holi Special Songs

1 – सबसे पहले बात करते हैं नरेंद्र सिंह नेगी के गीत “होरी ऐगे “की जो काफी सुर्ख़ियों में चल रहा है। इस गीत पर अभी तक 22 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और 20 हज़ार से भी ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है।

2 -अब बात करते है एक ऐसे कुमाउँनी गीत की जिसका टायटल है “मत जाओ पीया “.गीत के बोल पढ़कर आप समझ ही गए होंगे की इस गीत की ख़ास क्या विशेषता है।

3 -जल कैसे भर जमुना गहरी एक कुमाउनी होली गीत है जो में काफी सुर्ख़ियों में रहा था और इस गीत में पारम्परिक होली की कईं झलकियां झलकती हैं।

4 -“मेरी बसंती “एक ऐसा गढ़वाली होली सांग है जिसे हालही में रोहित चौहान ने गाया है और इस गीत को खासतर युवा पीढ़ी को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।

Holi Special Songs

5 -अब बात करते हैं कल्पना चौहान की आवाज़ में गाया गया एक गीत जिसका नाम है “ऐगै होली”.इस गीत ने भी अपने समय में खूब वाह -वाही लूटी थी।

6 -कैन भरमाई की फेम सिंगर अनिशा रांगड़ का हालही में होली पर एक गीत आया जिसे आप यहाँ देख सकते है।

7 -“जै बोलो य़शोदा नन्दन की||बंसी शब्द” एक ऐसा कुमाउनी गीत है जिसे बिलकुल नए अंदाज में गाया गया है
https://youtu.be/XT7pGppW178

8 -अब बात करते है हालही में होली पर आया एक विशेष गीत जिसे “हुलिया “गीत के फेम सिंगर संजय भंडारी ने गया है जिसमें आपको एक बेहतरीन लव स्टोरी भी नजर आएगी।

Exit mobile version