झुर्रियां हटाने के लिए अपनाएं ये नुस्खे, एक रात में ही दिखने लगेगा असर

0

Skin care TIPS: उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियां आना आम बात है, लेकिन उल्टा सीधा खानपान और गलत लाइफस्टाइल के चलते यह समय से पहले आ जाती हैं, जिससे स्किन का निखार चला जाता है। साथ आप उम्र से 10 साल बड़े लगने लगते हैं। जब चेहरे पर झुर्रियां हो जाती हैं तो स्किन में ढीलापन आ जाता है।

यह भी पढ़े : वरदान है तुलसी, पत्तियों से मिलते हैं ढेरों फायदे

चेहरे पर क्यों होती हैं झुर्रियां ?

चेहरे पर झुर्रियां होने के कई कारण हो सकते हैं। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ त्वचा में कोलोजन एवं इलास्टिन नामक प्रोटीन की मात्रा लगातार कम होती जाती है। जिससे स्किन की चमक चली जाती है। उसमें ढीलापन आ जाता है। चेहरे की नमी खत्म होने से झुर्रियां दिखने लगती हैं। जो आपके चेहरे का निखार छीन लेती हैं।

 

1. विटामिन ई से हटाएं झुर्रियां

  • सबसे पहले विटामिन ई कैप्सूल काट लें।
  • फिर इसे चेहरे पर उंगली की मदद से लगाएं।
  • आपको इसे चेहरे पर लगाकर सो जाना है।
  • इसे विटामिन ई रिच क्रीम के साथ लगाएं।

फायदा – विटमिन-ई स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है। जो स्किन में कसाव लाता है। यह त्वचा की कोशिकाओं में मौजूद इलास्टिसिटी को बूस्ट करता है। जिससे कोलेजन के स्तर को बनाए रखने में मदद मिलती है। इसके रेगुलर यूज से चेहरे मौजूद झुर्रियां पूरी तरह गायब हो सकती हैं।

यह भी पढ़े : रातोंरात करोड़पति बने रूद्रप्रयाग के मनोज पांडेय , Dream 11 पर 49 रुपए लगाकर जीत ले गए मोटी रकम

2. बादाम तेल से हटाएं झुर्रियां

  • रात में सोने से पहले 3 बूंद बादाम तेल लें।
  • इस तेल से चहरे की मालिस करें।
  •  फिर इसे लगाकर आराम से सो जाएं।
  • सुबह ठंडे पानी से चेहरा साफ करें।

फायदा – स्किन के लिए बादाम का तेल बेहद फायदेमंद है। बादाम के तेल में भी विटमिन-ई प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा कई दूसरे माइक्रो न्यूट्रिएंट्स से भी यह तेल भरपूर होता है। यह स्किन को तेजी से हील करता है, जिससे त्वचा की अंदरूनी कोशिकाएं हेल्दी होती हैं। यह स्किन को टाइट करता है। इससे त्वचा से झुर्रियां पूरी तरह गायब हो जाती है।

यह भी पढ़े : घने और मजबूत बालों के लिए ये तेल हैं बेहतरीन, हेयरफॉल की होगी छुट्टी 

ऐलोवेरा जेल से हटाएं झुर्रियां 

  • बेहतर रहेगा कि रात को सोने से पहले आप चेहरे पर ताजा एलोवेरा जेल लगाएं।
  • इसके लिए एलोवेरा की पत्ती को काटकर उससे जेल निकालें और चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगा लें। फिर सो जाएं।

फायदा  – ऐलोवेरा जेल भी ऐसा प्रभावी नुस्खा है, जो त्वचा पर एक रात में असर दिखाता है। सुबह उठकर आप अपनी त्वचा पर एक खास फ्रेशनेस देखेंगी। नियमित उपयोग से यह चेहरे की झुर्रियां पूरी तरह गायब कर देगा

नोट – सभी प्रभावी नुस्खे चिकित्सक की परामर्श के बाद ही लें l 

उत्तराखंड फिल्म एवं संगीत जगत की सभी ख़बरों को विस्तार से देखने के लिए हिलीवुड न्यूज़ को यूट्यूब पर सब्सक्राइब करें। 

 

Exit mobile version