लॉक डाउन में भी फैंस का खूब मनोरंजन कर रही हैं उत्तराखण्ड की लोक गायिका संगीता ढौंडियाल

0

उत्तराखण्ड की लोक गायिका संगीता ढौंडियाल (Sangeeta Dhoundiyal) इन दिनों अपनी मधुर आवाज़ से सोशल मीडिया में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। पुराने गीतों को नये तरीके से गाकर संगीता ढौंडियाल सोशल मीडिया में सुर्खिया बटोर रही है।

यह भी पढ़े : संगीता ढौंडियाल का सुपरहिट गीत – ढोल दमों बाजी गेना पहुंचा 1.1 करोड़ के पार बना डीजे में पहली पसंद

देशभर में तकरीबन 1 महीने से लॉक डाउन है। लोग 3 मई को लॉक डाउन खुलने के इंजतार में है। लेकिन देश के वर्तमान हालातों को देखकर ऐसा लगता है कि अभी दिल्ली दूर है। खैर ये तो 3 मई के बाद ही पता चलेगा कि लॉक डाउन खुलेगा या नहीं। लॉक डाउन की वजह से जहाँ एक तरफ लोग घरों में रहकर अपने परिवार के साथ समय बिता रहे है,वही दूसरी ओर लोग घरों में कैद होकर बोरियत का भी शिकार हो रहे है। इसी बीच लॉक डाउन के चलते उत्तराखण्ड के गायक सोशल मीडिया में कोरोना के प्रकोप से जागरूक करने के साथ साथ फैंस का भरपूर मनोरंजन करते हुए भी नज़र आ रहे है। इन दिनों उत्तराखण्ड की लोक गायिका संगीता ढौंडियाल सोशल मीडिया के ज़रिये अपनी मधुर आवाज़ में कभी उत्तराखण्डी कभी पंजाबी तो कभी हिंदी गीतों के ज़रिये फैंस को लुभाती हुई नज़र आ रही है। दर्शकों को भी उनकी मधुर आवाज़ बेहद पसंद आ रही है।

 

संगीता ढौंडियाल
Photo Source : Facebook/ Sangeeta Dhoundiyal

हाल ही में संगीता ढौंडियाल ने अपने सोशल अकाउंट फेसबुक में बॉलीवुड के सदाबाहर गीत “गोरी तेरा गांव बड़ा प्यारा “के म्यूजिक पर “बांज देवदारो का छैला ” गढ़वाली गीत को गाने के बाद सुर्ख़ियों में बनी हुई है। संगीता को इस गीत के म्यूजिक को अपनी बोली भाषा की गीत “बांज देवदारो का छैला” गाते देख दर्शक बेहद पसंद कर रहे है। उनका ये मीठा अंदाज़ दर्शकों के सर चढ़ कर बोल रहा है। अब तक लाखों लोग इस गीत को देख चुके है और हज़ारों लोग शेयर भी कर चुके है। लोग कमेंट करके उनकी आवाज़ की सराहना भी कर रहे है। आपको बता दे कि संगीता लगातर सोशल मीडिया में सक्रिय नज़र आ रही है साथ ही गीतों को गुनगुनाकर लॉक डाउन का भरपूर आनंद उठा रही है। इससे पहले भी संगीता ने “तेरे मेरे होंठो पे “गीत को गढ़वाली और हिंदी में गाकर दर्शकों का दिल जीत लिया था।

यह भी पढ़े : Sangeeta Dhoundiyal Video : राठ क्षेत्र बनाम संगीता ढौंडियाल, पढ़े खास रिपोर्ट

यूँ तो संगीता ढौंडियाल बहुत सारे उत्तरखण्डी गीत गा चुकी है। लेकिन उनके “ढोल दमाऊ ” गीत का वीडियो न सिर्फ दर्शकों को पसंद आया बल्कि इस गीत ने डिजिटल की दुनिया में माइलस्टोन सेट कर दिया है । अब तक 1.3 करोड़ से ज़्यादा बार यूट्यूब में उनके इस वीडियो को देखा जा चुका है।

Exit mobile version