लोकगायक जितेंद्र तोमक्याल का धमाकेदार गीत रिलीज, पन्नू और मिनी ने बिखेरे जलवे

0
221

कुमाऊंनी म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरहिट लोक कलाकार व अपने धमाकेदार डीजे गीतों से लोगों को थिरकने पर मजबूर करने वाले युवा गायक जितेन्द्र तोमक्याल (Kumauni Jitendra Tomkyal )  आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है।नाम ही काफी है डायलोग भी सिंगर पर खूब जमता है, क्यूंकी हर गाना आते ही वायरल जो हो जाता है। अब इस खूबी को अपनी आगे बढ़ाते हुए सिंगर का नया गीत इन दिनों सोशल मिडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 

यह भी पढ़े: : Asgaar Film: हॉरर फिल्म ‘असगार’ का लगातार हॉउस फूल

 

दरअसल, Gaura Music Production – Uttarakhand के यूट्यूब चैनल के बैनर तले नया गीत Syali Saruli इन दिनों सोशल मिडिया पर चौतरफा जादू बिखेर रहा है। बता दें Sunil Goswami के लिखे  गीत में जहां जितेन्द्र तोमक्याल की मधुर आवाज और सुप्रसिद्ध संगीतकार Lalit Gityar का सुमधुर संगीत लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। तो वहीं दशकों से अपने  अभिनय से घर-घरों में पहचान बनाए Pannu Gusain नजर आए हैं, जिन्होंने एकतरफा अपनी एक्टिंग से दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है। जिसमें उनका साथ जानी मानी- एक्ट्रेस Minni Uniyal ने दिया और दोनों की यह जोड़ी ऑन सस्क्रीन दर्शकों को घायल कर गई। साथ ही सह कलाकारों की भूमिका में Rekha Rana,Naresh Khatri और  Dheeraj Rana की एक्टिंग भी काफी हद तक अच्छी रही।

 

यह भी पढ़ें: नया लव सॉन्ग हुआ रिलीज, बॉलीवुड सॉन्ग्स को दे रहा टक्कर

 

बता दें कि Deepak Sharma की डायरेक्शन में तैयार युवा गायक जितेन्द्र तोमक्याल के इस नए गीत की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जहां इसे अभी तक हजारों  से अधिक लोगों द्वारा देखा जा चुका है।  तो वहीं यूट्यूब के साथ ही अन्य सोशल मीडिया साइट्स पर भी इस गीत के बोल पर लोग शॉर्ट्स, रील्स बनाते हुए नजर आ रहे हैं। और दर्शक भी तरह तरह के कमेंट कर रहें हैं। जिसमें एक यूजर ने कमेंट किया  “बहुत सुन्दर गीत – संगीत. बहुत दिनों बाद अच्छा गीत सुना, मज़ा आ गया।  तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा “super rrrrrrr जीतू भाई जी” ,वहीं कई यूजर्स मिनी उनियाल और पन्नू गुसाईं की भी जमकर तारीफ़ कर रहें हैं और एक अन्य गीत  में जल्द साथ नजर आने की भी फरमाइश कर रहें।

 

यह भी पढ़ें: कैप्टन अंशुमन सिंह की पत्नी पर की अभद्र टिप्पणी, NCW ने की केस दर्ज करने की मांग

 

वहीं गायक जितेन्द्र तोमक्याल के हिट सॉन्ग संगीता मैं फोन करूलो (Sangeeta Main Phone Karulo Kumaoni Song), रूमाली का गांठा (Rumali Ka Gantha Kumaoni Song),खिड़की में बैठी तू बाल बनुनी (Khidki Me Baithi Tu Baal Banoni,Jitendra Tomkyal), ओ रंगीली धना हसिया पराणा (O Rangili Dhana Hasiya Parana Kumaoni song) जैसे सुपरहिट कुमाऊनी गानों में अपनी परफॉर्मेंस देकर वह उत्तराखंड म्यूजिक इंडस्ट्री (Uttarakhandi Music Industry) के एक स्टार सिंगर बन गए हैं।