‘मलंग’ का फर्स्ट लुक पोस्टर आया सामने, एक नए लुक में नज़र आये आदित्य

0

Malang Movie Poster

डायरेक्टर मोहित सूरी ने अपनी फिल्म ‘मलंग’ से आदित्य रॉय कपूर का फर्स्ट लुक रिवील कर दिया है। इस पोस्टर में आदित्य के सिक्स पैक एब्स और मस्कुलर बॉडी नजर आ रही है। साथ ही पोस्टर में लिखा है – पागलपन शुरू। फिल्म वेलेंटाइन वीक में 7 फरवरी को रिलीज होगी। जबकि इसका ट्रेलर 6 जनवरी को रिलीज किया जाना है। इसका ट्रेलर 6 जनवरी 2020 को आएगा। मोहित सूरी द्वारा निर्देशित ये फिल्म 7 फरवरी 2020 को रिलीज होगी।

Tanhaji अजय और काजोल की जोड़ी बड़े पर्दे पर एक बार फिर से, जानें क्यों लगा इतना टाइम

फर्स्ट लुक पोस्टर में आदित्य रॉय कपूर मस्कुलर बॉडी में नज़र आ रहे हैं। आदित्य के इस लुक को फैंस पसंद कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह एक लव स्टोरी के साथ-साथ थ्रिलर और ड्रामा से भरपूर होगी। इसमें आदित्य पहली बार एक एक्शन हीरो के रोल में नजर आएंगे। खबरों के मुताबिक, इसमें आदित्य दो अलग-अलग एज गैप के किरदारों को जीने वाले हैं।

Malang Movie Poster

Weather Alert : उत्तराखंड में बारिश के आसार, पहाड़ी क्षेत्रों में होगी बर्फ़बारी

मलंग में आदित्य के अलावा अनिल कपूर, कुणाल खेमू और दिशा पाटनी भी काम कर रहे हैं। अनिल के बर्थडे पर मेकर्स ने उनका लुक रिवील किया था। फिल्म में वे एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाने वाले हैं।मोहित के साथ आदित्य की यह दूसरी फिल्म है। इसके पहले यह जोड़ी आशिकी 2 में काम कर चुकी है।

फिल्म में आदित्य के अपोजिट दिशा पाटनी भी हैं। जिन्होंने अपना लुक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। दिशा ने लिखा है- प्यार में एक से दूसरे के जीवन को जीना है।

Exit mobile version