फौजी ललित मोहन का रिलीज हुआ नया गीत, जबरदस्त प्रदर्शन बटोर रहा व्यूज

0

कुमाऊं के बहु चर्चित गायक Fouji Lalit Mohan Joshi (फौजी ललित मोहन )की आवाज में नया गीत अब आप सभी के बीच जारी हो गया है, ‘त्यर खुटा झावरी’ नाम से रिलीज हुए उनके इस गीत को कुछ ही घंटों में दर्शकों से बेशुमार प्यार मिल रहा है। जिसके शानदार लिरिक्स Ganga Guruw के द्वारा रचे गए हैं। 

यह भी पढ़ें: Today Gold Price: शादी सीजन में बदले सोने के भाव, खरीदारी से पहले जाने रेट

 

फौजी ललित मोहन की आवाज में रिलीज हुआ नया ‘त्यर खुटा झावरी’ रिलीज होते ही दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है, गाने की लोकप्रियता इस कदर है कि रिलीज होने के कुछ ही घंटों में गीत को 32 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं, और अपनी उत्कृष्ट प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं, ललित मोहन अपने फैंस के बीच अपने एक से बढ़कर एक गीतों के जरिए लोगों के साथ बने रहते हैं, उनके गीत लोगों को खूब भाते भी हैं ऐसे में उनके चाहने वालों को उनके नए गीतों का बेसब्री से इंतजार रहता है। लेकिन इस गीत का इस कदर दर्शकों के मनो को जीतने की वजह इस बार सिंगर जोशी के साथ गढ़वाल की सुप्रसिद्ध गायिका स्वरकोकिला कही जाने वाली मीना राणा भी रही है, जिन्होंने सिंगर जोशी के साथ मिलकर ताल को ताल दी और शहद सी मिठास गीत को दी। जिसका स्वाद दर्शकों को इस कदर भाया की वियुज का रिकॉर्ड बनाने पर उतर आया।

 

यह भी पढ़ें: जीजा स्याली के बीच नोंक-झोंक को दर्शाता गीत ‘मांगण’ सोशल मीडिया पर वायरल।

 

डी़जे गीतों की हुंकार के बीच ललित का यह मनमोहक गीत आपके मन को जरूर शांति देगा, इसके वीडियो की बात की जाए तो इसमें आपको  Himanshu Aryaके साथ Himani Koranga की जोड़ी देखने को मिलेगी, दोनों ही कलाकारों ने अपने अभिनय से वीडियो में लोगों को आकर्षित किया, सभी को यह जोड़ी खूब पसंद आई, कमेंट बॉक्स पे लोग ललित के साथ कलाकारों की जमकर तारीफ कर रहे हैं, वहीं आपको बताते चले कि ‘त्यर खुटा झावरी’ गीत का फिल्मांकन : Deepak negi ने किया है जबकि गीत को कोरियोग्राफ Mukul Mukku द्वारा किया गया है।

 

यहां सुने

 

हिलीवुड न्यूज़ की ताजातरीन जानकारियों के लिए जुड़े रहिए साथ ही वीडियो रिव्यु एवं अन्य जानकारी यूट्यूब पर भी देखिए .

 

Exit mobile version