गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी 12 अगस्त को उम्र के 71वें वसंत पर पहुँच गए है ,नेगी दा को सुबह तड़के से ही बधाई सन्देश मिलने लगे और अपने चहेते लोकगायक की दीर्घायु की कामना करते रहे।वहीं सूबे के मुखिया त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।
लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी में उत्तराखंड की आत्मा समाहित है और ये कथन सत्य ही सिद्ध होता है अगर आपको उत्तराखंड के बारे में जानना है तो नेगी जी के गीतों को सुनिए हर उस रीति-रिवाज, हर दर्द से आपका परिचय हो जाएगा।
यह भी पढ़ें : अनिशा ने की अपील हिटा पहाड़ !जानें क्या है इस गीत में खास !
नरेंद्र सिंह नेगी हर वर्ष अपना जन्मदिन हर्षोउल्लास के साथ मनाते हैं लेकिन इस वर्ष कोरोना महामारी के चलते नेगी दा ने बड़ी सादगी से अपना 71वां जन्मदिन अपने देहरादून स्थित निवास पर ही मनाया और पूजा अर्चना के बाद घरेलु पकवानों का स्वाद चखकर आनंद लिया।
यह भी पढ़ें : कुमाउनी स्टार इंद्र आर्य का नाक में नथुली गीत रिलीज़ !तेरो लहंगा से मिला था फेम
वहीँ नेगी दा के प्रशंसक हर वर्ष इस दिन पर विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन करते थे,लेकिन इस वर्ष सरकार के दिशा निर्देशों का पालन और सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए सभी ने सादगी से गढ़रत्न का जन्मदिन मनाया ,लेकिन फिर भी इस पावन दिन के अवसर पर प्रशंसक कैसे घर बैठ सकते थे।
यह भी पढ़ें : बौजी गढ़वाली प्रोमो विवादों में !दर्शकों ने कहा ये हमारी संस्कृति नहीं !
ग्रेटर नॉएडा से तस्वीरें सामने आई है जहाँ DPMI (Delhi Paramedical & Manegement Institute) ने लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी के जन्मदिवस के उपलक्ष में इस दिन को प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया साथ ही वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया और नेगी जी के नाम से बर्थडे केक भी काटा और प्रेरणा श्रोत को जन्मदिवस की शुभकामनाएं इस रूप में प्रेषित की ,
यह भी पढ़ें : अनुराधा निराला ने रिलीज़ किया कृष्णा कृष्णा भजन!कृष्ण के रंग में रंगे दर्शक !
वहीँ दूसरी तरफ मुंबई महाराष्ट्र से सामाजिक सरोकारों से जुडी पूनम विजय सकलानी ने मानवता की सच्ची मिशाल पेश की उन्होंने नेगी दा के जन्मदिवस को और भी यादगार बनाते हुए,मुंबई में फंसे होटेलियर उत्तराखंड वासियों जो लॉकडाउन की मार झेल रहे हैं उन्हें जरुरतमंद सामग्री प्रदान की और राशन उपलब्ध करवाया।
यह भी पढ़ें : मेरी बजरिया वीडियो हुई रिलीज़ !डांस कॉमेडी का गजब मेल !
इससे प्रतीत होता है नेगी जी कितना आम जन-मानस के हृदय में बसते हैं और सही मायनों में प्रेरणा के सागर हैं ,जिनसे एक बूँद भी कोई प्रेरणा ले तो जीवन जीना सीख जाए।
गढ़रत्न को पुनः ढेरों बधाइयाँ आप स्वस्थ एवं दीर्घायु रहें यही कामना करते हैं। नरेंद्र सिंह नेगी जी ने अपने गीतों को और अच्छे से दर्शकों तक पहुँचाने के लिए अपने यूट्यूब चैनल पर’गीत भी अर गीत की बात भी’ एक श्रृंखला शुरू की है इसमें नेगी दा वो सब बतलाते हैं कैसे उन्होंने किसी गीत की रचना की तो इस भाग में आप जानेंगे ऐतिहासिक गीत ‘धरती हमारा गढ़वाल की रचना के पीछे की कहानी लीजिए आप भी जानिए इसके पीछे की कहानी।