दीवान सिंह पंवार ने नागराज भगवान को किया खुश, सुन झूमे दर्शक

0

उत्तराखंड अपनी परम्पराओं एवं संस्कृति के लिए जाना जाता है,इस धरती पर देव वास करते हैं,देवों से आत्मीय नाता होता है तभी उत्तराखंड देवभूमि कहलाता है देश के चार प्रमुख धामों के साथ पांच बद्री ,पांच केदार ,और पांच प्रयागों सहित अनेक तीर्थ स्थल एवं स्थानीय भूमियाल देव हैं जिनकी अलग अलग मान्यताएं हैं।

यह भी पढ़े : उत्तराखंड की संस्कृति को पहचान बतलाता गीत बना दर्शकों की पहली पसंद, रातों रातों हुआ हिट

जी हां उत्तराखंड के जाने माने गायक दीवान सिंह पंवार ने नागराज भगवान की स्तुति शानदार की है ,देव-स्थल देवभूमि के देवों की कहानी पूरी दुनिया तक पहुँचाया है,और इस पवित्र भूमि का मान बढ़ाया है। विष्णु अवतारी नागराज भगवान अपनी धियाणियों(क्षेत्र की महिलाएं)के धर्म भाई माने जाते हैं,साथ ही भाई का फर्ज निभाते हैं अपनी धियाणा की एक पुकार पर नौ कोस की छलांग लगाते हैं। नागराज भगवान की इस अद्भुत स्तुति में Taniya Rana ने दीवान सिंह पंवार का साथ दिया है और गीत को दर्शकों के बीच पेश करा है l

यह भी पढ़े : Chakdait भाईयों की जोड़ी में पहाड़ी रैप सॉन्ग रिलीज, वीडियो मचा रहा धमाल

उत्तराखंड के कुमाऊं और गढ़वाल मंडलों में देवा नागराज को समर्पित कई मंदिर हैं, और सभी जगहों पर अलग अलग तरह से पूजा जाता है l नागराज भगवान को भी रोट प्रसाद का भोग लगाया जाता है, और छत्र चढ़ाया जाता है हर वर्ष जग्गी का आयोजन होता है  l दीवान सिंह पंवार ने नागराज भगवान की स्तुति को गाकर दर्शकों का मानना है कि सीधे भगवान के दर्शन करा दिए है l

यहां ले भजन का आंनद –

 

उत्तराखंड फिल्म एवं संगीत जगत की सभी ख़बरों को विस्तार से देखने के लिए हिलीवुड न्यूज़ को यूट्यूब पर सब्सक्राइब करें। 

 

Exit mobile version