ऋषिकेश अपडेट : इटली से आयी महिला में कोरोना वाइरस, लोगो में हड़कंप
उत्तराखंड। कोरोना का खौफ लोगों में लगातार बढ़ रहा है। लोग इस कदर डरे हुए हैं कि अगर कोई छींकता भी है तो लोगों उसे घूरने लगते हैं। विदेश से आए हुए लोगों की तो पूछिए ही मत, आस-पास के लोग उनके पास फटकने तक से डरने लगे हैं। ऐसा ही कुछ उत्तराखंड के ऋषिकेश में Coronavirus हुआ। जहां लक्ष्मण झूला के पास इटली से आई एक महिला को देख लोगों में हड़कंप मच गया। महिला को खांसी और जुकाम की शिकायत थी। उसे अस्पताल में एडमिट कराया गया है।
कोरोना वाइरस के खिलाफ जंग जारी, अमेरिका में COVID-19 टिके परीक्षण आज
डॉक्टरों का कहना है कि महिला में कोरोना वायरस जैसे सिंप्टम्स दिखे हैं। उसे अभी आइसोलेशन वॉर्ड में रखा गया है। मामला संदिग्ध है, इसलिए महिला के ब्लड सैंपल जांच के लिए पुणे भेजे जाएंगे। जानकारी के अनुसार महिला 29 फरवरी को ऋषिकेश घूमने आई थी। इस दौरान उसने लक्ष्मणझूला के पास होटल में कमरा लिया। वहां बारिश में भीगने की वजह से महिला को खांसी और जुकाम की शिकायत हो गई। जांच कराने पर कोरोना जैसे लक्षण पाए गए। महिला को एम्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।
Coronavirus : भगवान के चरणों में सरेंडर करो, राखी सावंत ने दी सलाह
ऐसा ही एक मामला सितारगंज में भी सामने आया, जहां ग्रीस से घूमकर लौटी युवती को देख गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत स्वास्थ्य विभाग और पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने युवती की थर्मल स्कैनिंग की। युवती बिजटी गांव की रहने वाली है। पांच महीने पहले वो ग्रीस की राजधानी एथेंस घूमने गई थी। कोरोना Coronavirus के चलते लोग डरे हुए हैं, विदेश से लौटे हर शख्स को संदेह की नजर से देख रहे हैं। आपको बता दें कि शनिवार को आईआईटी रुड़की के एक छात्र में भी कोरोना वायरस जैसे लक्षण मिले थे। ये छात्र जापान से लौटा है। छात्र के ब्लड सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे गए हैं, वो अगले 72 घंटे तक विभाग की निगरानी में रहेगा।