उत्तराखंड में ठंड का तांडव, कोहरे और शीतलहर की चेतावनी जारी

0
100

उत्तराखंड में मौसम की स्थिति में बदलाव आया है। हाल ही में हुई बर्फबारी के बाद मौसम साफ हो गया है, लेकिन रात के समय तापमान में गिरावट दर्ज होने से ठंड का प्रकोप जारी है। दिन के समय में सूर्य की चटक धूप खिलने से सर्दी का अहसास कम हो रहा है, लेकिन रात के समय में तापमान में गिरावट के कारण ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज होने की संभावना है।

 

 

 

यह भी पढ़ें: प्राचीन भारतीय वास्तुकला की अद्वितीय शैली में बना है देवभूमि का यह मंदिर

 

उत्तराखंड में ठंड का प्रकोप जारी है, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस सप्ताह भी न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे रातें और भी सर्द होंगी। वहीं राजधानी देहरादून  में बीते 1 दिसंबर से अब तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया जा रहा है, जबकि बीते 4 दिन से न्यूनतम तापमान 5  डिग्री से नीचे ही रह रहा है। रविवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री इजाफे के साथ 22.3 डिग्री रहा, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 3  डिग्री कमी के साथ 4.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके चलते दिन के मुकाबले रात के समय अधिक ठंड हो रही है और सर्द हवाएं लोगो को खूब परेशान कर रही हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 19 दिसंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा।

 

 

यह भी पढ़ें: फिल्म रिव्यु :गढ़वाल कुमाऊं को एक करती फिल्म ‘गढ़-कुमौं ‘ बन गई मिसाल।

 

 

शीतलहर की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 दिन प्रदेश में कोहरा छाने की आशंका है। जिसके चलते  शीतलहर बढ़ेगी और आमजन कोठिठुरायेगी । वहीं मंगलवार 17 दिसंबर से तापमान में और भी ज्यादा कमी आएगी साथ ही शीतलहर चलने की चेतावनी भी है। इसके कारण आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी और परेशान करेगी।