चंद्रयान-3 के चांद पर लैंड करने के इंतजार में इसरो (ISRO) के कंट्रोल रूम में बैठे वैज्ञानिकों और इंजीनियर्स समेत पूरा देश अपनी नजर टिकाए बैठा हुआ है, जैसे-जैसे 23 अगस्त को लैंडिंग की घड़ी नजदीक आ रही है, लोगों की उत्सुकता भी बढ़ती जा रही है, लेकिन उससे पहले इसरो ने चंद्रयान-3 से मिल तस्वीरों को शेयर कर सभी को हैरान कर दिया है.
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में बारिश से बर्बाद हुई सड़के, एक- एक कर दरकने लगे हैं पहाड़
इसरो ने चांद की नई तस्वीरें शेयर की हैं, जो चंद्रयान-3 ने क्लिक की हैं, चंद्रयान ने 70 किमी की दूरी से लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरा (LPDC) की मदद से चांद से ये तस्वीरें खींचीं हैं, मंगलवार (22 अगस्त) को इसरो ने मिशन के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विवटर) पर जानकारी देते हुए बताया कि चंद्रयान-3 समय के अनुसार आगे बढ़ रहा है, प्रणालियों की नियमित जांच हो रही है, सुचारू संचालन जारी है.
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के रोहित भट्ट ने रचा इतिहास, विश्व रिकॉर्ड बनाकर प्रदेश का नाम किया रोशन
बता दें पूरा देश और दुनिया भर के अंतरिक्ष प्रेमी लैंडिंग ऑपरेशन के लाइव टेलीकास्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, 23 अगस्त, 2023 एक ऐसा दिन बनने जा रहा है जो इसरो के लिए एक और उल्लेखनीय उपलब्धि के रूप में इतिहास में दर्ज किया जाएगा.
उत्तराखंड फिल्म एवं संगीत जगत की सभी खबरों को विस्तार से देखने के लिए हिलीवुड न्यूज़ को यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरूर करें।