क्या कोरोना की वजह से कैंसिल मलाइका -अर्जुन की शादी ?

0
1265
arjun and malaika

अक्सर बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन  कपूर और अभिनेत्री  मलाइका के रिश्तों को लेकर काफी कुछ सुनने  को मिलता है। जिसका  जवाब हाल ही में अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम से लाइव आकर दिया। जब एक फैन ने पूछा  तुम दोनों शादी कब कर रहे हो।

यह भी पढ़ें : रामायण को लेकर ट्रोल हुई बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने दिया लोगों को करारा जवाब

 

लॉकडाउन के चलते बॉलीवुड सितारे  सोशल हैंडल के ज़रिये अपने फैंस से जुड़ रहे है। यहाँ  तक की लाइव होकर अपने फैंस के तमाम सवालों का भी खुलकर जवाब दे रहे है। हाल ही में अर्जुन कपूर ने भी लाइव होकर अपने फैंस से बात की।  जिस दौरान उनके एक फैन ने पूछा कि  वो मलाइका के साथ शादी कब कर रहे है।  इस सवाल का जवाब देते हुए अर्जुन कपूर ने कहा कि  अभी मलाइका से शादी करने वाले थे लेकिन उन्हें इसे कैंसिल करना पड़ा। साथ ही  अर्जुन ने फैंस के इस  सवाल  का जवाब खुलकर बताते हुए कहा कि जब में शादी करूंगा तो सब को बताऊंगा शादी को लेकर अभी कोई प्लानिंग नहीं है। अगर में शादी करने का मन भी बनता हू। तो कोरोना वायरस जैसे समय में मुमकिन नहीं है। हम दोनों ने अभी तक शादी के बारे में नहीं सोचा है। हम जब भी शादी करेंगे सभी को बता कर करेंगे।

यह भी पढ़ें : रामायण को लेकर ट्रोल हुई बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने दिया लोगों को करारा जवाब

 

उसके बाद एक फैन ने पूछा कि  “आपको मलाइका में सबसे ज़्यादा क्या अच्छा  लगता है ? इस पर जवाब देते हुए  अर्जुन ने कहा की “इस सवाल का जवाब देना मुश्किल है। क्योकि केवल एक ही चीज़ उन्हें दूसरो से अलग नहीं करती है बल्कि कई सारी ऐसी चीज़े है जो मुझे लगता है की मलाइका मुझे समझती है और मेरे साथ काफी धीरज रखती है।