उत्तरकाशी सिलक्यार स्थित वन विभाग बंगले के पास एक बस सड़क पर पलट गई। घायलों को ब्रह्मखाल अस्पताल लाया जा गया है। मिली जानकारी के अनुसार वाहन में सवार यात्री गंगोत्री धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। तभी यह हादसा हो गया।
Read this also : तुंगनाथ में श्रद्धा और अभिषेक का अद्भुत प्रदर्शन, बनाया रिकॉर्ड
शुक्रवार सुबह सिल्क्यारा के निकट 40 यात्रियों के लेकर यमुनोत्री धाम से गंगोत्री धाम के लिए जा रहा वाहन अचानक यमुनोत्री हाईवे पर पलट गया। मौके पर तत्काल 108 एम्बुलेंस, एसडीआरएफ बड़कोट, पुलिस , एनएचआईडीसीएल एवं स्थानीय लोगों द्वारा सभी यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला गया।
Read this also: नए रिकॉर्ड बना रही चारधाम यात्रा, गंगोत्री में 39 तो यमुनोत्री में 49 फीसदी बढ़ गए यात्री