इन सितारों के खूबसूरत ब्राइडल लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं दुल्हनें,सभी को दे सकती है मात

0
121
इन सितारों के खूबसूरत ब्राइडल लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं दुल्हनें,सभी को दे सकती है मात

शादी का दिन हर लड़की के लिए कुछ ख़ास होता है। हर लड़की इस मौके पर सबसे ज्यादा खूबसूरत दुल्हन बनकर सामने आने की कोशिश करती है। ब्राइडल लुक की तैयारी करने ले लिए हर लड़की को बहुत सी बातें ध्यान में रखनी पड़ती हैं जैसे आप किस तरह के आई-मेकअप में रुचि रखती हैं ? आपके लिए कौन सा लिप शेड सबसे अच्छा काम करेगा? ब्राइडल लहंगा किस रंग का होना चाहिए ? मेकअप कैसा हो जो सबको अच्छा लगे ? ऐसे कई सवाल होने वाली दुल्हन के मन में गोते लगाते हैं। यहां हम आपकी कशमकश को थोड़ा कम करके आपके ब्राइडल लुक के चुनाव के लिए कुछ ख़ास ब्राइडल लुक्स बताने जा रहे हैं। जिन्हें फॉलो करके आप सबसे ज्यादा खूबसूरत दुल्हन बन सकती हैं l

यह भी पढ़े : सिर्फ ट्रेडिशनल ही नहीं वेस्टर्न लुक में भी कहर ढाती हैं नेहा भंडारी, यहां देखें तस्वीरें

अंकिता लोखंडे

अंकिता लोखंडे बीते साल विक्की जैन के साथ शादी के बंधन में बंधी थी। इस दौरान एक्ट्रेस ने बेहद खूबसूरत गोल्डन रंग के लहंगे को कैरी किया था। अंकिता लोखंडे ने शादी में ऑल-गोल्डन लुक का खूबसूरत लहंगा पहना था जिसके साथ एक्ट्रेस ने डबल चुन्नी पेयर की थी। इस लहंगे में दिवा ने हाफ स्लीव्स राउंड नेक ब्लाउज पहना है। जिसे हर तरफ अलंकृत किया गया था और एक हाई वेस्ट लहंगे पहना था। ब्लाउज एक मनके वाले स्कैलप्ड ब्लाउज के साथ था जिसमें डोरी कढ़ाई थी। इतने हैली लहंगे के साथ एक्ट्रेस ने अपने लुक को काफी सिंपल रखा था।

कटरीना कैफ

कटरीना को खूबसूरत दुल्हन बनाने के लिए लाल रंग को सिलेक्ट किया था, जिसकी सिल्क मेड स्कर्ट को बॉलरूम लुक देते हुए ए-लाइन रखा था। लहंगे में रेशम के धागों के साथ फ्लोरल पैटर्न बनाए गए थे, जिसे सजाने के लिए सोने के तारों के अलावा हाथ से महीन टीला वर्क किया गया था। वहीं लहंगे के बॉर्डर की बात करें, तो उस पर खूबसूरत जरदोजी की कढ़ाई शामिल थी, जिसे पूरी तरह वेलवेट जैसे रिच फैब्रिक में डिज़ाइन किया गया था। वहीं इस रोमांटिक एसेंबल के साथ कटरीना ने फ्रेंच नेट दुपट्टा वेअर किया था, जिस पर छोटी-छोटी बूटियां बनी थीं।

मौनी रॉय

मौनी रॉय ने अपनी वेडिंग डे के दो लुक्स को शेयर किया था। पहले लुक में एक्ट्रेस ने सफेद रेशम की साड़ी में एक शानदार दक्षिण भारतीय दुल्हन का लुक क्रिएट किया था। इसमें एक पारंपरिक लाल और सुनहरे रंग का बॉर्डर था, जो एक शाही लुक जोड़ रहा था। मौनी ने अपने इस वेडिंग लुक को हैवी टेंपल ज्वैलरी के साथ पूरा किया। एक्ट्रेस की इस जूलरी को लोगों ने खूब पसंद किया था। दूसरे लुक में एक्ट्रेस ने पारंपरिक बंगाली ब्राइडल लुक को लाल लहंगे में क्रिएट किया था। लहंगे पर भारी सोने की कढ़ाई थी। उन्होंने डबल दुपट्टा कैरी किया था। इस लुक को एक्ट्रेस ने पोल्की और पन्ने के गहनों के साथ पूरा किया था।

हिलीवुड न्यूज़ से और भी बेहतर जुड़ने के लिए यूट्यूब पर Hillywood News को सब्सक्राइब कर लीजिए।