बॉलीवुड की सिंगर सोना मोहापात्रा (Sona Mohapatra) ने कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के एक टिक टॉक विडियो को लेकर अपनी बात रखते हुए उनकी जमकर क्लास लगाई है। जिसके बाद कार्तिक आर्यन ने वो वीडियो अपने सोशल हैंडल से डिलीट कर दिया है।
देशभर में लॉक डाउन के चलते बॉलीवुड सितारे अपने घरों में कैद है।और इस मुश्किल समय में भी सोशल मीडिया के ज़रिए लोगों का मनोरंजन करने की कोशिश कर रहे है। ऐसे में आजकल बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन अपनी बहन कृतिका के साथ टिक टोक में फनी वीडियोज बनाकर अपने फैंस के साथ शेयर कर रहे है। हाल ही में कार्तिक आर्यन का एक टिक टॉक विडियो काफी वायरल हुआ था। जिसमें उनकी बहन ने खराब रोटियां बनाई थी और इसके बाद कार्तिक आर्यन पूरे कमरे में उनके पीछे-पीछे घूमते नजर आए थे और अंत में बालकनी से उन्होंने कृतिका को धक्का दे दिया था। कार्तिक और उनकी बहन ने इस वीडियो को मजाकिया अंदाज में बनाया था। उनके इस वीडियो में बॉलीवुड की सिंगर सोना मोहापात्रा ने टवीट करते हुए इसे घरेलू हिंसा का उदाहरण माना है।
यह भी पढ़े :बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने कोरोना की संकट घड़ी में किया महादान, दान की इतनी बड़ी रकम।
सोना मोहापात्रा ने कार्तिक आर्यन के इस टिकटॉक वीडियो पर टवीट करते हुए लिखा है, “‘मैंने यह मानना शुरू कर दिया है कि इस प्रकार कई लोगों के लिए यह एक नई पीआर रणनीति है। या तो इस तरह का गलत कंटेंट डालो या फिर जिन पर मीटू का आरोप लगा हो उन्हें हायर कर लो और उसके बाद ये लोग फेमिनिस्ट्स के बोलने और उनके विरोध करने का इंतजार करते हैं। फ्री की पब्लिसीटी, कबीर सिंह, फिर इंडियन आइडल और अब शायद यह भी? हालांकि कार्तिक आर्यन ने मज़ाकिया तौर पर ये वीडियो बनाया था। लेकिन सोना मोहापात्रा को उनका ये अंदाज़ बिलकुल भी पसंद नहीं आया। इसके अलावा कार्तिक आर्यन के फैंस ने भी लिखा कि” फिल्मों में इस तरह की एक्टिंग करना अलग बात हैं, भाई ये खुद ऐसी स्क्रिप्टिंग और डायरेक्टिंग भी कर रहे हैं।’
यह भी पढ़े :बॉलीवुड सितारे कर रहे है कोरोना सर्वाइवरस से रक्तदान की अपील
जिसके बाद कार्तिक आर्यन ने इस वीडियो को सोशल हैंडल से डिलीट कर दिया है। आपको बता दे की कार्तिक आर्यन को बॉलीवुड की फिल्म “प्यार का पंचनामा ” से दर्शको का बहुत प्यार मिला और ये फिल्म सुपरहिट रही थी।