फौजी ललित मोहन जोशी उत्तराखंडी संगीत में वो नाम है जो देश सेवा के साथ ही अपनी लोकसंस्कृति के प्रति समर्पित हैं,इनकी पहली एल्बम टक टका टक कमला काफी सुपरहिट रही जिसके बाद ये सफर आज भी जारी है,हाल ही में इनका नया गीत बिंदी मायादार बिंदी सुर्खियां बटोर रहा है।
कहते हैं हुनर को निखारना हो तो किसी भी मुश्किल से लड़ा जा सकता है,दिल में कुछ करने का जूनून हो तो जरूर सफलता हासिल होती है,एक सैनिक का जीवन काफी कठिनाइयों भरा होता है,सीमा पर हर पल तनाव का माहौल रहता है,फौजी ललित मोहन जोशी देशसेवा के साथ ही लोकसंगीत के प्रति भी समर्पित रहे और कई कुमाउनी सुपरहिट गीत गाए,इनका टक टका टक कमला आज भी श्रोताओं की जुबान पर है।
यह भी पढ़ें: 2 डी एनीमेशन एवं शानदार गीत संगीत से सजा गीत ‘मन मोहण्या मुखुड़ी’अरविन्द रावत ने किया रिलीज़ !
हाल ही में ललित मोहन जोशी का नया गीत बिन्दी मायादार बिन्दी वीडियो फॉर्मेट में रिलीज़ हुआ है,इसमें दीपू जुयाल एवं रजनी फर्त्याल मुख्य भूमिका में नजर आए,इस गीत को संजय कुमोला का संगीत मिला है।वीडियो परिकल्पना प्रीती लगवाल ने की है,अभिनय के साथ ही वीडियो निर्देशन का कार्य भी दीपू जुयाल ने किया है।
यह भी पढ़ें: बाबू सोना ने किया बेड़ागर्क,संजय भंडारी ने रचा एक और युवाओं की पसंद का मॉडर्न गीत !
दीपू इससे पहले कई गढ़वाली वीडियो में नजर आ चुके हैं,हालाँकि पहली बार प्रीती उनके साथ नहीं दिखी,बिन्दी मायादार बिन्दी वीडियो में दीपू और रजनी की शानदार जोड़ी नजर आई प्राकर्तिक दृश्यों को मोहित कुमार ने संपादन से सजाया है। इस गीत की रचना सुनील नाथ गोस्वामी ने की है।
यह भी पढ़ें: रजनीकांत सेमवाल की आवाज में रिलीज़ हुआ लोकगीत डांडु क्या फूल फुलला।सोमेश्वर महादेव के हुए दर्शन !
तो आनंद लीजिए लोकप्रिय गायक ललित मोहन जोशी के सुरों एवं दीपू,रजनी के अभिनय से सजे इस वीडियो गीत का।
हिलीवुड न्यूज़ की ताजातरीन जानकारियों के लिए जुड़े रहिए साथ ही वीडियो रिव्यु एवं अन्य जानकारी यूट्यूब पर भी देखिए :